IPL 2024 : हार्दिक पांड्या की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स मैच के बाद हुआ कुछ ऐसा 

हार्दिक पांड्या के ऊपर लगा जुर्माना (Photo Credit - BCCI)
हार्दिक पांड्या के ऊपर लगा जुर्माना (Photo Credit - BCCI)

Hardik Pandya : मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के खिलाफ मुल्लानपुर में खेले गए मुकाबले में जबरदस्त जीत हासिल की। इस तरह मुंबई इंडियंस को एक और जीत मिली। हालांकि टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर मैच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई। स्लो ओवर रेट के लिए उनके ऊपर जुर्माना लगा दिया गया। मुंबई इंडियंस की टीम तय समय के अंदर अपने पूरे ओवर नहीं कर पाई और इसी वजह से हार्दिक पांड्या के खिलाफ ये कार्रवाई की गई।

आईपीएल 2024 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। मुल्लानपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जवाब में आशुतोष शर्मा की विस्फोटक पारी के बावजूद पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह पंजाब को अपने ही होम ग्राउंड में हार का सामना करना पड़ा और मुंबई इंडियंस को एक और जीत हासिल हुई।

हार्दिक पांड्या के ऊपर लगा 12 लाख का फाइन

मुंबई इंडियंस की टीम तय समय के अंदर अपने निर्धारित ओवर पूरे नहीं कर पाई। टीम एक ओवर पीछे रह गई और इसी वजह से हार्दिक के ऊपर कार्रवाई की गई। उनके ऊपर मैच फीस का 12 लाख जुर्माना लगाया गया। अगर हार्दिक पांड्या अगली बार भी यही गलती करते हैं तो फिर 24 लाख का फाइन उनके ऊपर लग सकता है। बीसीसीआई की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया,

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर फाइन लगा दिया गया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लानपुर में खेले गए मैच में उनकी टीम तय समय के अदंर अपने पूरे ओवर नहीं डाल पाई। आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मिनिमम ओवर को लेकर मुंबई इंडियंस की इस सीजन ये पहली गलती है। इसी वजह से कप्तान पांड्या के ऊपर 12 लाख का फाइन लगाया जाता है।

आपको बता दें कि मैच के दौरान आखिरी लम्हो में हार्दिक पांड्या अपने गेंदबाजों को इशारा करते दिखे थे कि टाइम ज्यादा हो गया है और वो जल्दी-जल्दी ओवर डालें। हालांकि इसके बावजूद टीम लेट हो गई और कप्तान को जुर्माना भरना पड़ा।

Quick Links