IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता ?

सैम करन और सूर्यकुमार यादव (Photo Credit - BCCI)
सैम करन और सूर्यकुमार यादव (Photo Credit - BCCI)

PBKS vs MI : आईपीएल 2024 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। मुल्लानपुर में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। जवाब में आशुतोष शर्मा की विस्फोटक पारी के बावजूद पंजाब किंग्स की टीम 19.1 ओवर में 183 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह पंजाब को अपने ही होम ग्राउंड में हार का सामना करना पड़ा और मुंबई इंडियंस को एक और जीत हासिल हुई।

Ad

पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इशान किशन सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाल लिया। रोहित शर्मा ने 25 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 78 रनों की धुआंधार पारी खेली। तिलक वर्मा 18 गेंद पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

टार्गेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही और सिर्फ 14 रन तक ही 4 खिलाड़ी आउट हो गए। इसके बाद टीम की हालत और भी खराब हो गई और 77 रन तक 6 विकेट गिर गए। ऐसा लगा कि पंजाब किंग्स एकतरफा मुकाबला हारेगी लेकिन इसके बाद एक बार फिर शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने अपनी धुआंधार पारियों से मैच का रुख ही पलट दिया। शशांक ने 25 गेंद पर 41 रनों की पारी खेल टीम की मैच में वापसी कराई। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने 28 गेंद पर 2 चौके और 7 छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेल टीम की उम्मीद जगा दी। हरप्रीत बरार ने भी 20 गेंद पर 21 रन बनाए लेकिन इनमें से कोई भी बल्लेबाज आखिर तक टिककर नहीं खेल पाया और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की तरफ से गेराल्ड कोएट्जे और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications