IPL 2024 : पंजाब किंग्स के फैंस ना हों निराश, टीम इस तरह प्लेऑफ में बना सकती है जगह, MI को जीत के बावजूद लगेगा झटका !

पंजाब किंग्स लगातार मुकाबले हार रही है (Photo Credit - BCCI)
पंजाब किंग्स लगातार मुकाबले हार रही है (Photo Credit - BCCI)

Punjab Kings Playoff Scenarios : आईपीएल 2024 के दौरान पंजाब किंग्स की टीम अच्छा खेल नहीं दिखा रही है। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा रहा है। पंजाब किंग्स को गुरुवार को खेले गए मैच में अपने ही होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पंजाब किंग्स फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा है कि वो प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं या नहीं। आइए हम आपको बताते हैं कि लगातार हार के बावजूद कैसे अभी भी पंजाब के प्लेऑफ में जाने के चांस हैं।

प्वॉइंट्स टेबल में क्या है स्थिति ?

पंजाब किंग्स की टीम 7 मैचों में 2 जीत और 5 हार के साथ इस वक्त प्वॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम 7 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें नंबर पर चली गई है। ऐसे में प्लेऑफ का समीकरण काफी बदल गया है।

पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में जाने के लिए क्या करना होगा ?

पंजाब किंग्स के अभी 7 मैच बचे हुए हैं। अब अगर उन्हें प्लेऑफ में जाना है तो उनके लिए सीधा सा समीकरण है कि वो अपने बचे हुए सातों ही मैच जीत लें। अगर वो ऐसा करते हैं तो फिर उनके 18 प्वॉइंट हो जाएंगे और वो आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेंगे। अगर टीम 7 में से 6 मैच भी जीतती है, तब भी उनके अंतिम-4 में जाने की संभावना रहेगी। बस इसके लिए उन्हें अपने नेट रन रेट को बेहतर करना रहेगा। इसी वजह से पंजाब को 7 में से 6 मैच कम से कम जीतने ही होंगे।

मुंबई इंडियंस टीम का पूरा गणित

मुंबई इंडियंस के 7 मैचों में 6 ही प्वॉइंट हैं। ऐसे में अगर वो तीन मैच और हार गए तो फिर उनके 14 ही प्वॉइंट हो पाएंगे। अगर मुंबई 7 में से 5 मुकाबले जीत लेती है तब भी उनके 16 ही प्वॉइंट होंगे। टीम का नेट रन रेट माइनस में है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को झटका लग सकता है। इसलिए उन्हें अपने बचे हुए 7 मैचों में से कम से कम 6 मुकाबले जीतने ही होंगे। अगर दो या तीन मैच उनके लिए बुरे गए तो फिर स्थिति अलग हो सकती है।

Quick Links