IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता ?

IPL में कल दो मुकाबले खेले गए थे (Photo Credit - BCCI)
IPL में कल दो मुकाबले खेले गए थे (Photo Credit - BCCI)

आईपीएल 2024 में शनिवार को कुल मिलाकर दो मैच खेले गए। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस (DC vs MI) को 10 विकेट से हरा दिया, तो वहीं दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) को 7 विकेट से उनके ही घर में जाकर हरा दिया।

Ad

आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जेक फ्रेजर मैक्गर्क ने 27 गेंद पर 84 रनों की पारी खेली।

जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम तिलक वर्मा के 32 गेंद पर 63 रनों के बावजूद 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच चुकी है। जबकि मुंबई इंडियंस 9वें पायदान पर है। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की उम्मीदें धूमिल होती नजर आ रही हैं। अब अगर टीम को प्लेऑफ में जाना है तो अपने बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

Ad

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया

वहीं दिन के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेटों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस टार्गेट को 19 ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को उनकी धुआंधार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच में दोनों ही टीमों के कप्तानों ने जबरदस्त पारी खेली। लखनऊ की तरफ से केएल राहुल ने 48 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 76 रन बनाए। जबकि राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन ने 33 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 71 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम लगभग प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उनके कुल 16 प्वॉइंट हो गए हैं।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications