IPL 2024 में कल का मैच किसने जीता ?

केकेआर को मिली जबरदस्त जीत (Photo Credit - IPL)
केकेआर को मिली जबरदस्त जीत (Photo Credit - IPL)

KKR vs MI : आईपीएल 2024 में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इडेन गार्डेन में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। बारिश की वजह से मैच 16-16 ओवरों का हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए और जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 8 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई। केकेआर की टीम ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और वो प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बने।

Ad

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम की शुरुआत भी अच्छी रही। फिल साल्ट सिर्फ 6 रन बनाकर पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने खतरनाक बल्लेबाज सुनील नरेन को एक बेहतरीन यॉर्कर पर शू्न्य पर पवेलियन भेज दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 7 ही रन बना पाए। हालांकि इसके बाद वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा ने पारी को संभाल लिया। अय्यर ने 21 गेंद पर 42 और नितीश राणा ने 23 गेंद पर 33 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 14 गेंद पर 24 और रिंकू सिंह ने 12 गेंद पर 20 रन बनाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह और पियूष चावला ने 2-2 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

टार्गेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और इशान किशन ने पहले विकेट के लिए 6.5 ओवर में 65 रन जोड़े। हालांकि इस दौरान रोहित शर्मा ने बेहद धीमी पारी खेली और 24 गेंद पर केवल 19 रन ही बना पाए। इशान किशन ने 22 गेंद पर 40 रनों की पारी खेली। इसके बाद तिलक वर्मा ने भी 17 गेंद पर 32 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे और इसी वजह से मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। टीम 139 रन तक ही पहुंच पाई और उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी। वरुण चक्रवर्ती को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications