IPL 2025 : रजत पाटीदार को RCB की कप्तानी मिलने पर फाफ डू प्लेसी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, खास चीज का किया जिक्र

रजत पाटीदार और फाफ डू प्लेसी (Photo Credit - Instagram/rrjjtt_01)
रजत पाटीदार और फाफ डू प्लेसी (Photo Credit - Instagram/rrjjtt_01)

Faf du Plessis Reacts On Rajat Patidar Captaincy : आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश के खिलाड़ी रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। रजत पाटीदार को कप्तान बनाए जाने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे और अब उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त भी कर दिया गया है। इसको लेकर टीम के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रजत पाटीदार को कप्तान बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है।

Ad

आरसीबी ने गुरुवार को बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान बनाए जाने का ऐलान किया। विराट कोहली के नाम की भी चर्चा थी लेकिन उनकी बजाय रजत पाटीदार को कप्तान बना दिया। फाफ डू प्लेसी को रिलीज किए जाने के बाद आरसीबी को नए कप्तान की तलाश थी और उनकी यह तलाश रजत पाटीदार के ऊपर जाकर खत्म हुई।

रजत पाटीदार को लेकर फाफ डू प्लेसी ने दी प्रतिक्रिया

फाफ डू प्लेसी इससे पहले आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर भी तय किया था। हालांकि आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले डू प्लेसी को आरसीबी ने रिलीज कर दिया था और उसके बाद रजत पाटीदार को टीम का कप्तान बनाया है। अब डू प्लेसी भले ही आरसीबी के स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए रजत पाटीदार को आरसीबी का कप्तान बनाए जाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। डू प्लेसी ने कहा,

मैं रजत पाटीदार को आरसीबी का नया कप्तान बनने की बधाई देता हूं। मैं अधिकारिक तौर पर बैटन आपको पास करता हूं। किसी भी आईपीएल टीम की कप्तानी करना काफी सम्मान की बात होती है लेकिन आरसीबी की कप्तानी करना काफी स्पेशल होता है। इस टीम का फैनबेस काफी बड़ा है। टीम मालिक भी आपको काफी ज्यादा सपोर्ट करते हैं। एक बेहतरीन कोचिंग स्टाफ आपको गाइड करने के लिए आरसीबी के पास है। आरसीबी की कप्तानी के लिए आपको शुभकामनाएं।

आपको बता दें कि आरसीबी ने एक बार भी आईपीएल का टाइटल नहीं जीता है और रजत पाटीदार के ऊपर काफी बड़ी जिम्मेदारी है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications