IPL 2025 : RCB ने खत्म किया 17 साल का इंतजार, CSK को उनके ही गढ़ में दी करारी शिकस्त; एम एस धोनी की तूफानी पारी गई बेकार

आरसीबी को मिली शानदार जीत (Photo Credit - IPLT20.COM)
आरसीबी को मिली शानदार जीत (Photo Credit - IPLT20.COM)

RCB Beat CSK in Chepauk : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से बुरी तरह हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 146 रन ही बना सकी। इस तरह आरसीबी ने 17 साल के बाद चेन्नई में जाकर सीएसके को हराया। आरसीबी के लिए सभी गेंदबाजों ने काफी जबरदस्त काम किया और इसी वजह से टीम को इतनी शानदार जीत मिली। अब आरसीबी ने लगातार दो मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर जगह बना ली है।

Ad

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला किया। हालांकि उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। आरसीबी को विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी ने धुआंधार शुरुआत दी। फिल साल्ट ने मात्र 16 गेंद पर 5 चौके 1 छक्के की मदद से 32 रनों की पारी खेली। जबकि विराट कोहली ने 30 गेंद पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। देवदत्त पडीक्कल ने 14 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 27 रन बनाए।

वहीं रजत पाटीदार ने आरसीबी के कप्तान के तौर पर पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने मात्र 32 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 51 रन बनाए। निचले क्रम में टिम डेविड ने तूफानी पारी खेल आरसीबी को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। टिम डेविड ने मात्र 8 गेंद पर 3 छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। सीएसके की तरफ से नूर अहमद ने 3 और मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए।

सीएसके की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप

टारगेट का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम कभी भी मुकाबले में दिखी ही नहीं। रचिन रविंद्र के अलावा टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। रचिन रविंद्र ने 31 गेंद पर 5 चौके की मदद से 41 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खाता भी नहीं खोल पाए। निचले क्रम में एम एस धोनी ने 16 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन जरूर बनाए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आरसीबी की तरफ से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications