IPL 2025 : कौन जीतेगा कल का मुकाबला? जानें किसका पलड़ा भारी

IPL 2025, RCB vs RR, DC vs MI, Virat Kohli
आरसीबी vs राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit - IPLT20.COM)

IPL 2025 Tomorrow Match Win Prediction : आईपीएल 2025 में रविवार को भी डबल हेडर है। दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। आइए जानते हैं कि इन मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी रह सकता है।

Ad

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन पहली बार जयपुर में खेलती हुई नजर आएगी। इसी वजह से उन्हें फैंस का सपोर्ट काफी मिलने की उम्मीद है। टीम ने 5 में से 2 मैच जीते हैं और 3 में उन्हें हार मिली है। दूसरी तरफ आरसीबी ने 5 में से 3 मैच जीते हैं और 2 में उन्हें हार मिली है। आरसीबी अपने होम ग्राउंड में हार रही है लेकिन बाहर के मैच जीत रही है। वो इससे प्रेरणा ले सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच हेड टू हेड आंकड़े

राजस्थान रॉयल्स और आारसीबी के बीच आईपीएल में अभी तक जितने भी मुकाबले खेले गए हैं उसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों टीमों ने अभी तक कुल 32 मैच आपस में खेले हैं। इस दौरान आरसीबी को 15 मैचों में जीत मिली है और राजस्थान ने भी 14 मुकाबले जीत लिए हैं। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला है।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी पहली बार इस सीजन दिल्ली में खेलती हुई नजर आएगी। उनका सामना मुंबई इंडियंस है। दिल्ली ने अभी तक अपने चारों ही मैच जीते हैं और अंक तालिका में टॉप पर हैं। जबकि मुंबई की टीम सिर्फ एक ही मैच अभी तक जीत पाई है। उन्हें जीत की सख्त जरूरत है। ऐसे में एक बेहतरीन मैच हो सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड आंकड़े

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड मैचों में मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों ने आपस में कुल मिलाकर 35 मैच खेले हैं। इस दौरान 16 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है जबकि 19 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है।

Ad

IPL 2025 में कौन जीत सकता है कल का मुकाबला?

अगर हम पहले मैच की बात करें तो आरसीबी का पलड़ा भारी रह सकता है, क्योंकि वो घर के बाहर लगातार जीत रहे हैं। जबकि दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई के ऊपर भारी पड़ सकती है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications