आईपीएल नीलामी 2019: मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद युवराज सिंह का बड़ा बयान

Enter caption

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह को खरीदा है। मुंबई ने युवराज को उनकी बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। आपको बता दें पहले राउंड की नीलामी में युवराज सिंह को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

Ad

युवराज सिंह की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी लेकिन किसी भी टीम ने उनके लिए बोली नहीं लगाई थी। इसके बाद दूसरे चरण में उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए की गई और फिर उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया। नीलामी में मुंबई के अलावा और किसी भी टीम ने युवराज को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

मुंबई इंडियंस द्वारा नीलामी में खरीदे जाने के बाद युवराज सिंह ट्वीट कर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बनकर काफी खुशी हो रही है। बस अब सीजन के शुरु होने के इंतजार है। कप्तान रोहित शर्मा जल्द मिलते हैं।

Ad

गौरतलब है कि युवराज सिंह पिछले सीजन किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे लेकिन नीलामी से पहले उन्होंने युवराज को रिलीज कर दिया था। पिछले सीजन उनको इतना खेलने का मौका नहीं मिला था और उनका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा था। हालांकि इस साल नीलामी से पहले रणजी ट्रॉफी के कुछ मैचों में उन्होंने बेहतरीन पारियां खेली। इसके अलावा विकेट भी चटकाए।

देखा जाए तो युवराज सिंह के आ जाने से मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम को काफी मजबूती मिलेगी। टीम में किरोन पोलार्ड, इशान किशन और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं। वहीं युवराज को सचिन तेंदुलकर और जहीर खान जैसे अपने पुराने साथी खिलाड़ियों का भी साथ मिलेगा, जोकि मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा है कि "मुंबई इंडियंस ने नीलामी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण टीम में रखा है। खुशी है युवराज सिंह और लसिथ मलिंगा इस साल मुंबई के लिए खेलेंगे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications