Highest Score in IPL

Last Modified Mar 21, 2024 17:11 IST

IPL इतिहास के पहले मैच की धमाकेदार शुरुआत हुई थी। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैकलम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सिर्फ 73 गेंद में 158* रनों की धुआंधार पारी खेली थी। तब से लेकर अब तक कई बल्लेबाजों ने IPL में बेहतरीन पारियां खेली हैं और इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है।

Highest Score in IPL पर आइए एक नजर डालते हैं और जानते हैं कौन-कौन से बल्लेबाज इस लिस्ट में हैं।


रैंकखिलाड़ीटीमस्कोरस्ट्राइक रेट
1क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर175*265.15
2ब्रेंडन मैकलमकोलकाता नाइट राइडर्स158*216.43
3क्विंटन डी कॉकलखनऊ सुपर जायंट्स140*200
4एबी डीविलियर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर133*225.42
5केएल राहुलपंजाब किंग्स132*191.3
6एबी डीविलियर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर129*248.07
7शुभमन गिल गुजरात टाइटंस 129 215.00
8क्रिस गेलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर128*206.45
9ऋषभ पंतदिल्ली कैपिटल्स128*203.17
10मुरली विजयचेन्नई सुपर किंग्स127226.78




इस कड़ी में सबसे ऊपर नाम ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का आता है। उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के ख़िलाफ़ 66 गेंदों में 13 चौके और 17 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 265.15 था। वो साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थे और इसी दौरान उन्होंने IPL का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था जो आज तक नहीं टूट पाया है।