ऋषभ पंत के ऊपर LSG और PBKS की नजर, मेगा ऑक्शन में होगा बड़ा खेल! जानें पूरा मामला

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty
Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants - 2024 Indian Premier League - Source: Getty

LSG and PBKS waiting for Rishabh Pant release: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। वहीं सभी फ्रेंचाइजी के पास 31 अक्टूबर तक ही अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने सम्बन्धी फैसला लेने का समय है। ऐसे में जैसे-जैसे रिटेंशन लिस्ट जमा करने की डेडलाइन नजदीक आ रही है, खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज किए जाने की रिपोर्ट्स भी तेज हो गई हैं। कई बड़े खिलाड़ियों को लेकर खबर आ रही है कि वे अपनी टीम का साथ छोड़ सकते हैं और इसमें एक नाम दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का भी है। अगर ऐसा होता है तो फिर लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीम पंत को शामिल करने के लिए पूरा जोर लगा सकती हैं।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के मैनेजमेंट में हाल के समय में काफी बदलाव हुआ है। सबसे पहले हेड कोच रिकी पोंटिंग की छुट्टी हुई और फिर टीम का मैनेजमेंट भी विभाजित हो गया। वहीं अब हेमांग बदानी को नया हेड कोच बनाया गया है। खबरें हैं कि नया मैनेजमेंट ऋषभ पंत को कप्तान के रूप में नहीं देख रहा है और यही एक बड़ा कारण इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के मेगा ऑक्शन में जाने के पीछे की वजह बन सकता है। इसी वजह से पूरे घटनाक्रम में अन्य फ्रेंचाइजी की भी नजर है, जो पंत को अगले सीजन के लिए अपने साथ जोड़ सकती हैं।

लखनऊ और पंजाब फ्रेंचाइजी कर सकती है ऋषभ पंत को टारगेट

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स केएल राहुल को रिलीज करने वाली है और इसी वजह से उसे एक कप्तानी के विकल्प की तलाश है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को भी कप्तान चाहिए।

इसी वजह से ये दोनों ही फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स द्वारा ऋषभ पंत को रिलीज किए जाने के फैसले पर नजर बनाए हुए हैं। अगर पंत मेगा ऑक्शन में आते हैं तो फिर लखनऊ और पंजाब की फ्रेंचाइजी निश्चित रूप से उनके ऊपर करोड़ों रूपए खर्च कर सकती हैं, वहीं कुछ अन्य फ्रेंचाइजी भी बिडिंग वार में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अभी से कुछ भी पक्के तौर पर कहना जल्दबाजी ही होगा, क्योंकि आखिरी समय में कुछ भी हो सकता है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications