मार्टिन गुप्टिल ने भारत के जख्मों पर छिड़का नमक; 2019 वर्ल्ड कप हार की दिलाई याद, टूटा था करोड़ों फैंस का दिल

मार्टिन गुप्टिल ने भारत की जख्मों पर छिड़का नमक (Photo Courtesy: X/martin guptill instagram)
मार्टिन गुप्टिल ने भारत की जख्मों पर छिड़का नमक (Photo Courtesy: X/martin guptill instagram)

Martin Guptill MS Dhoni Run out 2019 WC Semi Final: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने इसी साल कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद दूसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया। भारत में टी20 वर्ल्ड जीत का जश्न अभी भी जारी है। हालांकि देश में मन रहे इस जश्न के बीच न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने एक स्टोरी शेयर कर भारतीय टीम के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। गुप्टिल ने 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की तस्वीर शेयर की है।

मार्टिन गुप्टिल ने धोनी के रनआउट की तस्वीर की साझा

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट की तस्वीर लगाई है। यह रनआउट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले का है जिसमें मार्टिन गुप्टिल महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करते हैं। गुप्टिल ने तस्वीर के साथ लिखा कि देख रहा था आखिर क्यों आज मुझे इतना हेट मिल रहा है।

दरअसल, 2019 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। मैच में मार्टिन गुप्टिल में महत्वपूर्ण मोड़ पर महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट पर भारत की जीत की उम्मीदों को तोड़ दिया था। धोनी के विकेट के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में वापसी नहीं कर पाई थी और मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

बता दें सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी और टीम के पहले तीन विकेट सिर्फ 5 रन पर गिर गए थे। मुकाबले में भारत की पकड़ कमजोर लग रही थी लेकिन धोनी ने जडेजा के साथ मिलकर भारत की वापसी कराई थी। धोनी जब तक मैदान पर थे भारत की जीत की उम्मीद बनी हुई थी लेकिन गुप्टिल के शानदार थ्रो ने धोनी को रन आउट कर दिया और भारत की जीत उम्मीदें टूट गई थी। महेंद्र सिंह धोनी के विकेट के बाद फैंस और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी काफी मायूस नजर आए थे। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत 221 रन पर सिमट गई थी और मुकाबला 18 रन से हार गई थी।

Quick Links

Edited by SAURAV KUMAR
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications