Ashwani Kumar Records MI vs KKR Match: IPL 2025 के 12वें मुकाबलों को फैंस अश्विनी कुमार के नाम से याद रखेंगे, क्योंकि मुंबई इंडियंस के इस युवा गेंदबाज ने अपने पहले ही मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। अश्वनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे वो जिंदगीभर याद रखेंगे। अपने इस यादगार प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आईपीएल इतिहास में एक ऐसा कारनामा करके दिखाया, जो उनसे पहले कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया था।
बता दें कि अश्विनी कुमार को सीजन के पहले दोनों मैचों में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में शामिल होने का मौका नही मिला था। लेकिन केकेआर के खिलाफ मैच के लिए उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया। अश्वनी कुमार ने टीम मैनेजमेंट के भरोसे को तोड़ा नहीं और अपने 3 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और मनीष पांडे को अपना शिकार बनाया। उनके इस उम्दा परफॉरमेंस के दम पर मुंबई ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया।
IPL के डेब्यू मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने अश्विनी कुमार
इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत अश्विनी कुमार ने IPL में वो करके दिखाया है, जो 18 सीजन में कोई भी भारतीय गेंदबाज नही कर पाया था। दरअसल, अश्विनी आईपीएल के डेब्यू मुकाबले में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस तरह देखा जाए।
इसके साथ वह उन गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं, जिनके आईपीएल के डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं। अश्वनी इस लिस्ट में चौथे पायदान पर काबिज हो गए हैं। आईपीएल के डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े अल्जारी जोसेफ के हैं। उन्होंने 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और SRH के खिलाफ खेले मैच में 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।
आईपीएल डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े वाले टॉप-5 बॉलर्स
6/12 - अल्जारी जोसेफ (MI) बनाम SRH, 2019
5/17 - एंड्रयू टाई (GL) बनाम RPS, 2017
4/11 - शोएब अख्तर (KKR) बनाम DD, 2008
4/24 - अश्विनी कुमार (MI) बनाम KKR, 2025
4/26 - केवन कूपर (RR) बनाम KXIP, 2012