आईपीएल में दुनियाभर के खिलाड़ी शोहरत और दौलत कमाना चाहते हैं। ऐसा तभी मुमकिन है जब वो इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करें। आईपीएल में खेलने वाले हर खिलाड़ी की कोशिश होती है कि वो यहां रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए। कुछ रिकॉर्ड खिलाड़ियों के करियर में चार चांद लगा देते हैं, जैसे सबसे ज़्यादा रन, सबसे ज़्यादा विकेट और सबसे ज़्यादा सेंचुरी इत्यादि।
दूसरी तरफ़ कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी होते हैं जिसे कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहता। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने का। पिच पर आने वाला हर बल्लेबाज़ ये चाहता कि वो अपनी टीम के लिए ज़रूरी रन बनाए, लेकिन ऐसा हर बार मुमकिन नहीं होता है।
आईपीएल में अब तक सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम रहा है। भज्जी आईपीएल में 13 बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं। दूसरे नंबर पर कुल 5 खिलाड़ी हैं जो 12-12 बार डक आउट हुए हैं. इनके नाम हैं- पीयूष चावला, मनीष पांडेय, पार्थिव पटेल, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा। 7वें नंबर पर 3 खिलाड़ी हैं, ये सभी क्रिकेटर आईपीएल में 10-10 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इनके नाम हैं- अमित मिश्रा, अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू। 10 वें नंबर पर प्रवीण कुमार, ग्लेन मैक्सवेल, मंदीप सिंह और जैक्स कालिस हैं, ये सभी खिलाड़ी 9-9 बार डक आउट हुए हैं।
रैंक | खिलाड़ी | मैच | पारी | शून्य पर आउट होने की संख्या |
1 | हरभजन सिंह | 149 | 87 | 13 |
2 | पीयूष चावला | 144 | 76 | 12 |
2 | मनीष पांडेय | 118 | 109 | 12 |
2 | पार्थिव पटेल | 125 | 123 | 12 |
2 | गौतम गंभीर | 154 | 152 | 12 |
2 | रोहित शर्मा | 173 | 168 | 12 |
7 | अमित मिश्रा | 136 | 52 | 10 |
7 | अजिंक्य रहाणे | 126 | 119 | 10 |
7 | अंबाती रायडू | 130 | 123 | 10 |
10 | प्रवीण कुमार | 119 | 59 | 9 |
10 | ग्लेन मैक्सवेल | 69 | 68 | 9 |
10 | मंदीप सिंह | 84 | 72 | 9 |
10 | जैक्स कालिस | 98 | 96 | 9 |