MS Dhoni Tried Hit Deepak Chahar With Bat: आईपीएल 2025 में 20 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले में एक तरफ जहां पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से हो रहा है। दूसरी तरफ शाम को लीग की दो सबसे सफल टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा।
एक तरफ जहां चेन्नई ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे आखिरी स्थान पर है। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने पिछले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। अब टीम तीसरे मैच में जीत दर्ज करके हैट्रिक बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
धोनी और दीपक चाहर की नोक-झोंक का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान एमएस धोनी और अपने पूर्व खिलाड़ी दीपक चाहर के बीच मजाक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वानखेड़े में महा-मुकाबले से पहले सीएसके के कप्तान और फिनिशर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी प्रैक्टिस कर रहे हैं और चाहर धोनी से कुछ कह रहे हैं, जिसके बाद धोनी अपना बैट उठाकर चाहर के पीछे भागने लगते हैं। दोनों इसके बाद आपस में कुछ बात करने लगने हैं।
चेपॉक में पहले मैच में पेश आया था ऐसा ही किस्सा
155 का स्कोर चेज करते हुए सीएसके को जीत के लिए 4 रन की जरूरत थी। एमएस धोनी नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने और दीपक चाहर ने धोनी को मजाक में स्लेज करने की कोशिश की थी। धोनी ने तब भी चाहर को बैट दिखाते हुए पीछे किया था और मैच में जीत के बाद धोनी ने चाहर को हल्के से मजाक में बैट से मारा था।
आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाज दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते थे। चाहर अक्सर अपनी सफलता का श्रेय माही को दिया करते हैं। मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई ने दीपक चाहर को रिलीज किया, जिसके बाद मुंबई ने 9.25 करोड़ की प्राइस मनी देकर सीएसके के खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल किया।