मुंबई इंडियंस के 3 ऐसे मैच जिनके नतीजों ने सभी को चौंका दिया 

मुंबई इंडियंस ने चौंकाते हुए जीते यह मुकाबले
मुंबई इंडियंस ने चौंकाते हुए जीते यह मुकाबले

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। आईपीएल का खिताब सबसे ज्यादा 4 बार मुंबई इंडियंस ने ही जीता है। 2013, 2015, 2017 और 2019 में यह टीम चैंपियन बनी है। इसके अलावा 2010 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

आईपीएल की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रही थी और पहले दो सीजन तो टीम अंतिम 4 तक भी नहीं पहुंच पाई, लेकिन 2010 से टीम ने जबरदस्त वापसी की और बीच में एक-दो सीजन को छोड़कर टीम का प्रदर्शन अच्छा ही रहा है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल में सभी टीमों के लिए पहला विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

इसके अलावा आईपीएल इतिहास में दो ही टीमें ऐसी ही, जोकि 100 से ज्यादा मैच जीती है और मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में टॉप पर हैं। हालांकि इस बीच मुंबई इंडियंस कई करीबी मुकाबले भी खेली है, जिसके नतीजों ने सभी को चौंका दिया।

इस आर्टिकल में हम मुंबई इंडियंस के ऐसे ही मैचों के बारे में बात करेंगे, जिनके नतीजों ने सभी को चौंका दिया:

#) आईपीएल 2019 फाइनल

आईपीएल 2019 का फाइनल
आईपीएल 2019 का फाइनल

12 मई 2019 को आईपीएल के 12वें सीजन का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हैदराबाद में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 149-8 का स्कोर बनाया। इस स्कोर के बाद ऐसा लग रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स आसानी से इस मैच को जीत लेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन वॉटसन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत लक्ष्य का शानदार तरीके से पीछा भी किया। आखिरी ओवर में सीएसके को जीतने के लिए 9 रनों की दरकार थी और वॉटसन अभी भी खेल रहे थे। हालांकि वॉटसन (59 गेंदों में 80 रन) चौथी गेंद पर रनआउट हो गए। आखिरी गेंद पर सीएसके को 2 रनों की दरकार थी, लेकिन लसिथ मलिंगा ने आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर को आउट करते हुए मुंबई को चौथी बार खिताबी जीत दिलाई। मुंबई सिर्फ एक रन से इस मैच को जीती थी। यह नतीजा सभी के लिए चौंकाने वाला था।

यह भी पढ़ें: आईपीएल के पहले सीजन में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी अब कहां हैं?

#) आईपीएल 2017 फाइनल

आईपीएल 2017 फाइनल
आईपीएल 2017 फाइनल

21 मई 2017 को मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के बीच मैच हैदराबाद में खेला गया था। यह एक लो स्कोरिंग मुकाबला था, जिसे मुंबई इंडियंस एक रन से जीती थी। दरअसल मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रुणाल पांड्या (38 गेंदों में 47 रन) की उपयोगी पारी की बदौलत 129-8 का स्कोर बनाया।

इस स्कोर का पीछा करते हुए राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 19 ओवरों के बाद 119-3 का स्कोर बना लिया था और आखिरी ओवर में 11 रनों की दरकार थी। पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका लगाते हुए पुणे की जीत लगभग पक्की कर दी थी। हालांकि दूसरी और तीसरी गेंद पर मिचेल जॉनसन ने मनोज तिवारी (7) और स्टीव स्मिथ को आउट करते हुए मुंबई की चौंकाने वाली वापसी मैच में कराई।

इसके बाद आखिरी गेंद पर 4 रनों की दरकार थी और पुणे की टीम ने लास्ट गेंद पर तीन रन लेने का प्रयास किया, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर रनआउट हो गए और मुंबई इंडियंस ने एक रन से चौंकाने वाली जीत दर्ज की। मुंबई ने चौंकाते हुए वापसी करते हुए इस मैच को जीता।

#) आईपीएल 2008: किंग्स XI पंजाब vs मुंबई इंडियंस

युवराज सिंह का बेहतरीन रनआउट
युवराज सिंह का बेहतरीन रनआउट

21 मई 2008 को मुंबई इंडियंस और किंग्स XI पंजाब के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला मुंबई में खेला गया था। यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला था, जिसमें रोमांच की कोई कमी नहीं थी। किंग्स XI पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शॉन मार्श की 81 रनों की पारी की बदौलत 189-4 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

190 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस एक समय सचिन तेंदुलकर के अर्धशतक की बदौलत बेहद मजबूती से मैच में अपना दबदबा बनाया। हालांकि किंग्स XI पंजाब की फील्डिंग और मुंबई की खराब बल्लेबाजी के कारण वो मैच में बुरी तरह पिछड़ गए। युवराज सिंह ने 18वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए।

आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को दो रनों की दरकार थी और आखिरी गेंद पर युवराज सिंह ने बेहतरीन रनआउट करते हुए इस मैच में पंजाब को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस एक रन से मैच हार गई और यह आईपीएल इतिहास के शानदार मैचों में से एक था।

Quick Links