Katherine Brunt becomes a mother: इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नताली सीवर और कैथरीन ब्रंट एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। लगभग पांच साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 29 मई 2022 को एक- दूसरे से शादी की थी। वहीं शादी के तीन साल बाद दोनों ने फैंस के बीच खुशखबरी शेयर की है, दरअसल नताली सीवर ने कैथरीन ब्रंट को टैग करते हुए अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें कपल एक बच्चे के साथ नजर आ रहा है। दरअसल कैथरीन ब्रंट मां बन गई हैं, जिसकी खुशी उन्होंने अपने फैंस के बीच शेयर की है। आपको दिखाते हैं पोस्ट।
कैथरीन ब्रंट बनी एक बच्चे की मां
सीवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह और कैथरीन ब्रंट एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि कैथरीन ब्रंट ने 20 सिंतबर 2024 को एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह प्रेंग्नेंट हैं एग फ्रीजिंग के जरिए उन्होंने मां बनने की ओर कदम उठाया था। वहीं आज यानि 1 अप्रैल को नट साइवर ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि कैथरिन ने एक बेबी को जन्म दिया है, हालांकि यह बेबी बेटा है या बेटी इस बात की जानकारी नहीं है। फैंस भी कैथरिन को ढेरोंं बधाईयां दे रहे हैं।
सीवर और कैथरिन ने अक्टूबर 2019 में सगाई की थी और 2020 में आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन कोविड की वजह से शादी को आगे बढाना पड़ा था। नताली और कैथरिन ने साल 2022 में शादी रचाई थी। चार साल बाद दोनों खुशी-खुशी शादी के बंधन में बंध गए। वहीं शादी के तीन साल दोनों के घर में एक बच्चे का आगमन हुआ है।
इन क्रिकेटर्स ने भी सेम जेंडर में की शादी
सीवर और कैथरीन ब्रंट क्रिकेट की दुनिया में शादी या सगाई करने वाले पहले जोड़े नहीं हैं, कैथरिन और नेट से पहले न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट और ली ताहुहू के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका की मारिजैन कप और डेन वैन नीकेर भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। नताली सीवर और कैथरीन दोनों ही इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी 'होम ऑफ क्रिकेट' लॉर्ड्स में 2017 इंग्लैंड महिला विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।