मार्टिन गप्टिल की जबरदस्त धुआंधार पारी, आरसीबी के बल्लेबाज ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की

मार्टिन गप्टिल
मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड (New Zealand) ने दूसरे टी20 मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) को हरा दिया। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने मार्टिन गप्टिल की धुआंधार पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 215 रन ही बना सकी। गप्टिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Ad

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। टिम साइफर्ट का विकेट कीवी टीम ने 20 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया। उसके बाद मार्टिन गप्टिल और कप्तान केन विलियमसन ने दूसरे विकेट के लिए 131 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। गप्टिल ने सिर्फ 50 गेंद पर 6 चौके और 8 छक्के की मदद से 97 रन बनाए और महज 3 रन से अपने शतक से चूक गए। वहीं विलियमसन ने 35 गेंद पर 53 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में जेम्स नीशम ने 16 गेंद पर 1 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 45 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केन रिचर्डसन ने 3 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद टेस्ट मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के बाद अक्षर पटेल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स की धुआंधार पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपने विकेट तो नियमित अंतराल पर गंवाए लेकिन स्कोर बोर्ड की रन गति को बनाए रखा। मैथ्यू वेड ने 15 गेंद पर 24 और जोश फिलिप ने 32 गेंद पर 45 रन बनाए। मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोइनिस ने सिर्फ 37 गेंद पर ही 7 चौके और 5 छक्के की मदद से शानदार 78 रन बनाए। इसके बाद निचले क्रम में डेनियल सैम्स ने 15 गेंद पर ताबड़तोड़ 41 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन महज 4 रन से चूक गए। न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर

न्यूजीलैंड - 219/7

ऑस्ट्रेलिया - 215/8

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications