क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने पाकिस्तान (Pakistan) के ऊपर अपना शिकंजा पूरी तरह कस लिया है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के पहली पारी के 297 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 659 रन बनाकर घोषित की। कप्तान केन विलियमसन ने जबरदस्त दोहरा शतक जड़ा और 238 रनों की पारी खेली। वहीं हेनरी निकोल्स ने भी 157 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर आठ रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की टीम अभी भी मेजबान टीम से 354 रन पीछे है।इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर 3/286 से आगे खेलना शुरु किया। हेनरी निकोल्स और केन विलियमसन ने चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों के बीच 369 रनों की मैराथन साझेदारी हुई। इसी बीच केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा दोहरा शतक पूरा किया। वहीं हेनरी निकोल्स ने भी अपना सातवां टेस्ट शतक लगाया। केन विलियमसन ने 238 रनों की पारी खेली और 28 चौके लगाए। वहीं हेनरी निकोल्स ने 157 रनों की जबरदस्त पारी खेली। ये भी पढ़ें: डेल स्टेन ने आईपीएल 2021 से अपना नाम लिया वापस, बताई बड़ी वजहGraceful. Greatness. Kane Williamson #NZvPAK #InsideEdge pic.twitter.com/kIDeSkJDOD— Spark Sport (@sparknzsport) January 5, 2021डैरिल मिचेल ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ाइन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद निचले क्रम में डैरिल मिचेल ने भी जबरदस्त शतक लगाया। उन्होंने 112 गेंद पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 102 रन बनाए। ये टेस्ट क्रिकेट में उनका पहला शतक है। न्यूजीलैंड ने अपनी पारी 659 के स्कोर पर घोषित की। हेग्ले ओवल के मैदान में ये न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है। जवाब में बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज शान मसूद एक बार फिर बिना खाता खोले आउट हो गए। तीसरे दिन स्टंप्स के समय आबिद अली सात और मोहम्मद अब्बास एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।Daryl Mitchell has a maiden Test Hundred! Kane Williamson then declares at Hagley Oval. 659/6 the total with a lead of 363 in Christchurch. Follow play LIVE in NZ with @sparknzsport |https://t.co/dk77zvqPsV #NZvPAK pic.twitter.com/NwxQV5ztXi— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 5, 2021संक्षिप्त स्कोरपाकिस्तान - पहली पारी 297/10 एवं दूसरी पारी 8/1न्यूजीलैंड - पहली पारी 659/6Dये भी पढ़ें: झूलन गोस्वामी ने बताया कि वो वुमेंस बिग बैश लीग में क्यों नहीं खेलती हैं