रोहित शर्मा ने 1 ही पारी से बना डाले 7 बड़े रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में हासिल किये कई कीर्तिमान

Australia v India: Super Eight - ICC Men
Australia v India: Super Eight - ICC Men's T20 Cricket World Cup West Indies & USA 2024

Record-Breaking Rohit Sharma : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला। कंगारू टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता और टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शून्य पर आउट हुए लेकिन उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा की तूफानी पारी देखने को मिली। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में 41 गेंद का सामना किया और कुल 92 रन बनाये जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। रोहित शर्मा ने इस एक पारी से कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किये हैं

Ad

रोहित शर्मा ने 1 तूफानी पारी से बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे तेज अर्धशतक जमाया है। हिटमैन ने केवल 19 गेंद पर पचासा जमाया और आरोन जोंस व क्विंटन डी कॉक के 22 गेंद के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया।

2. रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 19 हजार रन पूरे कर लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 4137 रन है तो वनडे क्रिकेट में उन्होंने 10709 रन बनाये हैं और टी20 क्रिकेट में उनके नाम अब 4165 रन हो गए हैं। तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 19 हजार से ज्यादा रन बना लिए हैं।

3. 92 रन की पारी के चलते रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बना डाले हैं। 157 मैच की 149वीं पारी में उनके नाम 4165 रन हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली (4103 रन) और बाबर आजम (4145 रन) को पछाड़ दिया है।

4. रोहित शर्मा ने इस मैच में कुल 8 छक्के लगाये लेकिन अपने 5वें छक्के के साथ ही उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 200 छक्के पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने और उनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल का नाम शामिल है, जिनके नाम 173 छक्के हैं।

5. रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया ह।ै उन्होंने विराट कोहली के 89 रन को पीछे छोड़ दिया लेकिन सुरेश रैना के 101 रन को पछाड़ नहीं सके।

6. रोहित शर्मा भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम शामिल है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 छक्के जमाये हैं।

7. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए 191 रन बना लिए हैं। उनके बाद ऋषभ पन्त का नाम है जिन्होंने 7 मैच में 167 रन बनाये हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications