IND vs BAN: भारतीय बल्लेबाजों ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, विराट, हार्दिक और शिवम दुबे का रहा बड़ा योगदान

Photo Courtesy : Disney+Hotstar & BCCI Twitter
Photo Courtesy : Disney+Hotstar & BCCI Twitter

Team India Batters Hit Most Sixes in T20 World Cup Match: भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 47वां मुकाबला एंटिगा में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 197 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया के लिए तकरीबन सभी बल्लेबाजों ने योगदान दिया और मैच में कुल मिलाकर 13 छक्के लगाये। अक्षर पटेल को छोड़ दे तो सभी 6 बल्लेबाजों ने कम से कम 1 छक्का जड़ा। छक्के लगाने की सूची में सबसे आगे हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और शिवम दुबे रहे, जिन्होंने सयुंक्त रूप से 3-3 छक्के लगाये।

Ad

17 साल बाद भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में कुल 13 छक्के लगाये और अपने 17 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण यानी आईसीसी वर्ल्ड टी20 2007 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 11 छक्के जड़े थे। उस मैच में युवराज सिंह ने 6 छक्के एक ही ओवर में लगा दिए थे और कुल 7 छक्के अपनी पारी में जड़े थे जबकि वीरेंदर सहवाग ने 3 और गौतम गंभीर ने भी 1 छक्का लगाया था। भारत ने इंग्लैंड को 219 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 200 रन बना पाई थी और भारतीय टीम ने मुकाबला जीत लिया।

रोहित शर्मा 11 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का जमाया। विराट कोहली 28 गेंद पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 1 चौका और 3 छक्के जड़े। ऋषभ पंत ने 24 गेंद पर 36 रन बनाये जिसमें 2 छक्के शामिल रहे। सूर्यकुमार यादव 2 गेंद पर 1 छक्के की मदद से केवल 6 रन बनाये। शिवम दुबे ने भी अपनी 34 रन की पारी में 3 गगनचुम्बी छक्के जड़े। पारी के अंत में हार्दिक पांड्या का बल्ला जमकर बोला। हार्दिक पांड्या ने 27 गेंद पर 50 रन की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें 4 चौके और 3 छक्के जड़े इस प्रकार टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने मैच में कुल 13 छक्के जमाये।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications