विराट कोहली और MS Dhoni से मिली यह तारीफ कभी नहीं भूलेंगे दिनेश कार्तिक, खुद किया बड़ा खुलासा

आईपीएल के बाद दिनेश कार्तिक ने संन्यास का किया था ऐलान (Photo Courtesy: RCB X)
आईपीएल के बाद दिनेश कार्तिक ने संन्यास का किया था ऐलान (Photo Courtesy: RCB X)

Dinesh Karthik: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के समापन के बाद भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। अपने आखिरी मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिनेश कार्तिक काफी भावुक नजर आए थे। अब दिनेश कार्तिक आगामी टी20 वर्ल्ड कप में कमेंटेटर की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। वर्ल्ड कप में अपनी नई भूमिका से पहले दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Ad

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ हमेशा रहेगी याद

क्रिकबज पर बातचीच के दौरान भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से सवाल किया गया कि ‘आपको आजतक मिली वह कौन सी प्रशंसा है जो आपके साथ हमेशा रहेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए दिनेश कार्तिक ने एक नहीं बल्कि दो जवाब दिए। उन्होंने सबसे पहले भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि ‘विराट कोहली ने कहा था कि वह मुझे आरसीबी का हिस्सा बनता देखना काफी पसंद करेंगे।’

दिनेश कार्तिक ने इसके बाद भारत के पूर्व कप्तान और फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी से मिली तारीफ का जिक्र किया। दिनेश कार्तिक ने कहा कि ‘महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे कहा था कि मैंने आपकी कमेंट्री का काफी आनंद लिया डीके। बहुत-बहुत शानदार था। यह महेंद्र सिंह धोनी के तरफ से मिली एक काफी बड़ी प्रशंसा थी।’

दिनेश कार्तिक ने अपने जवाब से फैंस को यह भी बता दिया कि महेंद्र सिंह धोनी को उनकी कमेंट्री काफी पसंद आती है। धोनी के अलावा फैंस को भी दिनेश कार्तिक की कमेंट्री काफी पसंद आती है। कमेंट्री के अलावा दिनेश बेबाकी से क्रिकेट से जुड़े सवालों पर अपनी राय रखते हैं।

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनके करियर के आखिरी मुकाबले के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया था। गार्ड ऑफ ऑनर के वक्त दिनेश कार्तिक काफी भावुक भी नजर आए थे। दिनेश कार्तिक के आईपीएल करियर पर नजर डाले तो उन्होंने 257 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले से 22 अर्धशतक की मदद से 4842 रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Rahul VBS
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications