Rajat Patidar RCB captain social media reactions: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन से पहले रजत पाटीदार को अपना नया कप्तान बनाया है। फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली एक बार फिर RCB के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। 31 साल के पाटीदार को कप्तान बनाकर RCB ने एक बड़ा फैसला लिया है। पहले सीजन से ही चैंपियन बनने की कोशिश में लगी हुई RCB के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जहां बहुत से लोग पाटीदार को RCB का कप्तान बनाए जाने को लेकर खुश हैं तो वहीं काफी लोग ऐसे भी हैं जो इस फैसले से नाखुश हैं।
RCB ने अपने नए कप्तान के नाम का खुलासा करने के लिए बेंगलुरु में एक इवेंट रखा था और यहां एक स्पेशल वीडियो के जरिये कप्तान के नाम का खुलासा किया गया। टीम के हेडकोच एंडी फ्लावर के साथ ही पाटीदार भी वहां मौजूद थे। ऐसा बताया जा रहा है कि कोहली ने दोबारा कप्तानी लेने से इंकार कर दिया था और ऐसे में पाटीदार कप्तान बनने के लिए सबसे आगे आ गए थे। आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर फैंस ने पाटीदार को कप्तान बनाए जाने को लेकर क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं।
2021 में RCB में आए। 2022 में मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिए गए। नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। 2022 में ही रिप्लेसमेंट के तौर पर फिर से RCB से जुड़े। 2023 में चोट के कारण IPL नहीं खेल पाए। 2024 में आए और अब 2025 में सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी के कप्तान बने।
चाहे 100 कप्तान बदलो RCB वालों पर अंत में रहना ट्रॉफी के बिना ही है।
हमें निश्चित तौर पर लीडर के रूप में एक नए खून की जरूरत थी, लेकिन देखते हैं कि ये साल कुछ अलग होता है या नहीं। गेंदबाजी अब भी RCB की कमजोर कड़ी है, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि इतने कम संसाधन मैच में कैसे दिखेंगे।
अच्छी च्वाइस है। खुश हूं कि RCB इस छोटे आदमी पर निवेश कर रही है।
क्या रजत वो लक लेकर आएंगे जो RCB लंबे समय से मिस कर रही है।