रोहित शर्मा को खरीदने के लिए RCB को कितने करोड़ करने होंगे खर्च? अश्विन ने दिया जवाब 

Neeraj
Photo Credit: IPL Website
Photo Credit: IPL Website

Ravichandran Ashwin Statement on Rohit Sharma: IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर बीसीसीआई द्वारा नियमों की घोषणा की जा चुकी है। सभी फ्रेंचाइजी सोचने में व्यस्त हैं कि ऑक्शन से पहले किन 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया जाए। कुछ फ्रेंचाइजी को मजबूरी में अपने बड़े खिलाड़ियों को भी रिलीज करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा भी ऑक्शन से पहले अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे। कई फ्रेंचाइजी रोहित के ऑक्शन में आने के इंतजार में हैं। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम भी शामिल है।

ऑक्शन में रोहित शर्मा की कीमत पर अश्विन का बड़ा बयान

इस बीच रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ी भविष्वाणी करते हुए बताया है कि आरसीबी को रोहित शर्मा को मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए कितने करोड़ रूपये खर्च करने पड़ सकते हैं। दरअसल, आरसीबी आगामी सीजन के लिए एक नए कप्तान की तलाश में है और रोहित से अच्छा विकल्प उसके लिए दूसरा और कोई हो ही नहीं सकता। वही, फैंस भी विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक साथ आरसीबी के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं।

अश्विन अक्सर यूट्यूब के जरिए अपने फैंस के साथ रूबरू होते रहते हैं। इसी दौरान एक फैन ने उनसे आईपीएल में रोहित शर्मा और विराट कोहली के एक टीम के लिए खेलने के बारे में सवाल किया था। इस पर अश्विन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरसीबी को अगर रोहित शर्मा को टीम में शामिल करना है तो उन्हें 20 करोड़ रूपये खर्च करने होंगे। अगर आप रोहित शर्मा के लिए ऑक्शन में जा रहे हो, तो 20 करोड़ रखने होंगे। 20 करोड़ उधर खर्च हो जाएंगे।

गौरतलब हो कि दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके साथ वह इस मेगा लीग के संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार ट्रॉफी जीत चुकी है। वहीं, आरसीबी अब तक ट्रॉफी जीतने से वंचित है। रोहित अगर इस फ्रेंचाइजी के कप्तान बनते हैं, तो वो उसके ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर सकते हैं। आरसीबी के फैंस भी इस बात से अच्छे से वाकिफ हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj
App download animated image Get the free App now