3 टीम जो हैरी ब्रूक को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कर सकती हैं टारगेट 

Photo Credit: IPL Official Website
Photo Credit: IPL Official Website

IPL 2025 Mega Auction: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक का इस साल प्रदर्शन अब तक काफी लाजवाब रहा है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में अपना जलवा दिखाया था। वहीं, पाकिस्तान के विरुद्ध मुल्तान में हो रहे टेस्ट मैच में भी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़कर तबाही मचा दी है। ब्रूक इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। ब्रूक की फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि IPL 2025 मेगा ऑक्शन में वो इस बार तगड़ी कमाई करेंगे।

Ad

ब्रूक आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने दल का हिस्सा बनाने के लिए 13.25 करोड़ रूपये खर्च किए थे। हालांकि, वह सीजन के दौरान कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने ब्रूक को अपने स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया था। पूरी उम्मीद है कि ब्रूक इस बार भी मेगा ऑक्शन में बिकने के लिए आएंगे और कई टीमों को बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ मच सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही तीन टीम का जिक्र करेंगे।

3. पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी हमेशा से उसकी कमजोर कड़ी रही है। इस बार पंजाब की कोशिश मेगा ऑक्शन में कुछ धाकड़ बल्लेबाजों को खरीदने की होगी। हैरी ब्रूक उसके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकते हैं। ब्रूक को अपने स्क्वाड में शामिल करके पंजाब किंग्स अपने बल्लेबाजी आक्रमण को मजबूत कर सकती है। ब्रूक मिडिल ऑर्डर में तूफानी बल्लेबाजी करने में माहिर हैं।

2. गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। IPL 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात के लिए हैरी ब्रूक को खरीदना एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है। ब्रूक की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए गुजरात इस इंग्लिश बल्लेबाजों पर बोली लगाने से पीछे नहीं हटेगी।

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कप्तान फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर सकती है। इन दोनों दिग्गजों के जाने के बाद आरसीबी का बल्लेबाजी क्रम साधारण नजर आएगा। ऐसे में फ्रेंचाइजी को एक धाकड़ बल्लेबाज को स्क्वाड में शामिल करने की जरूरत पड़ेगी। हैरी ब्रूक टीम के लिए एक उपयोगी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, जो उसे पहला टाइटल जीतने में भी मदद करने का दम रखते हैं।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications