6 खिलाड़ी जिनकी IPL सैलरी से भी कम है Champions Trophy की प्राइज मनी

Neeraj
IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians - Source: Getty
IPL 2023: Eliminator - Lucknow Super Giants v Mumbai Indians - Source: Getty

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है। इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। 2017 में आखिरी बार खेले गए इस टूर्नामेंट में जो प्राइज मनी थी उसे इस बार 53 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इसके बावजूद विजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी से भी कम है। IPL दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग है और इसकी ब्रांड वैल्यू इतनी अधिक है कि खिलाड़ियों को करोड़ों रुपए की सैलरी केवल एक सीजन खेलने के लिए मिल जाती है।

Ad
Ad

इसी कड़ी में एक नजर डालते हैं उन छह खिलाड़ियों पर जिनकी IPL सैलरी चैंपियंस ट्रॉफी में मिलने जा रही प्राइज मनी से भी अधिक है।

#6 & 5 विराट कोहली और निकोलस पूरन

IPL की मेगा नीलामी से पहले कई खिलाड़ियों को बड़ी राशि देकर रिटेन किया गया था। विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21-21 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया था। इन दोनों की ही सैलरी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता को मिलने जा रही लगभग 20 करोड़ रुपए की राशि से अधिक है।

#4 हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद ने दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपए देकर रिटेन किया था। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में क्लासेन सबसे अधिक पैसे पाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

#3 वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। हालांकि, नीलामी में उन्होंने इस ऑलराउंडर को खरीदने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। 23.75 करोड़ रुपए की राशि में KKR वेंकटेश को खरीदने में सफल रही थी। वेंकटेश नीलामी में बिकने वाले तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

#2 श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए नीलामी में कई टीमों के बीच जंग देखने को मिली थी। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें लाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन पंजाब ने उनका पीछा अंत तक नहीं छोड़ा था। आखिरकार पंजाब किंग्स ने श्रेयस को खरीदने में सफलता पाई थी। हालांकि, इसके लिए उन्होंने 26.75 करोड़ रुपए खर्च किए थे। श्रेयस IPL इतिहास में सबसे महंगे दाम में बिकने वाले खिलाड़ी बने थे।

#1 ऋषभ पंत

LSG ने कुछ ही समय बाद पंजाब के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और ऋषभ पंत को IPL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। पंत को 27 करोड़ रुपए की राशि देकर खरीदा गया था।

Quick Links

Edited by Neeraj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications