Cricket Records: कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले 5 बल्लेबाज

विराट कोहली (Photo-Bcci)
विराट कोहली (Photo-Bcci)

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाईट टेस्ट के दूसरे दिन अपना 27वां टेस्ट शतक जड़ा। कोहली ने गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले भारत के पहले टेस्ट में 194 गेंदों में 136 रन बनाए।

यह भी पढें: एक कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली डे-नाईट टेस्ट में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और कप्तान बने। इसके अलावा विराट कोहली 5000 टेस्ट रन बनाने वाले कप्तान भी बने। कोहली टेस्ट मैचों में सबसे तेज 5,000 टेस्ट रन बनाने वाले कप्तान हैं। उन्होंने 86 पारियों में 5000 रन बनाते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। पोंटिंग ने 97 पारियों में यह कारनामा किया था। यही नहीं कोहली कप्तान के तौर पर टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हैं।

आइये टेस्ट मैचों में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं

5. स्टीव वॉ

स्टीव वॉ
स्टीव वॉ

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक स्टीव वॉ की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 16 टेस्ट जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। इस जीत के सिलसिले को भारत ने 2001 में कोलकाता में तोड़ा था। अपने शानदार नेतृत्व के अलावा स्टीव वॉ ने बल्ले से भी हमेशा ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम भूमिका निभाई।

स्टीव वॉ ने 1999-2004 के बीच 57 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने 15 शतकों के साथ 52.30 की औसत से 3714 रन बनाए थे। कप्तान के रूप में उनका उच्चतम स्कोर 199 रन रहा जो उन्होंने मार्च 1999 में ब्रिजटाउन में बनाया था।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

4. स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ

2014-18 के बीच ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ ने 34 टेस्ट में 15 शतकों के साथ 3659 रन बनाए। दिसंबर 2014 में ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ कप्तान के रूप में अपने पहले ही टेस्ट में उन्होंने 133 बनाये थे। इसके बाद उन्होंने मेलबर्न में 192 और सिडनी में 117 रन बनाए थे। कप्तान के रूप में स्मिथ का सर्वोच्च स्कोर 239 रन है जो उन्होंने दिसंबर 2017 में पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ़ बनाया था।

3.रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग
रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने 2004-2010 के बीच 77 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की और 51.51 की औसत से 6542 रन बनाए। उन्होंने कप्तान के रूप में 19 टेस्ट शतक बनाये थे। पोंटिंग ने स्टीव वॉ के बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। कप्तान के रूप में पोंटिंग का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 209 रन है, जो उन्होंने जनवरी 2010 में होबार्ट में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।

2. विराट कोहली

विराट कोहली
विराट कोहली

विराट कोहली कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर दो स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कप्तान के रूप में 53 मैचों में 20 शतकों समेत अब तक 63.80 की औसत से 5,104 रन बनाए हैं। कोहली ने दिसंबर 2014 में कप्तान के रूप में अपने पहले टेस्ट में एडिलेड में दोनो परियों में शतक बनाये थे।

1. ग्रीम स्मिथ

ग्रीम स्मिथ
ग्रीम स्मिथ

ग्रीम स्मिथ को मात्र 22 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीकी टीम का कप्तान बना दिया गया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान के रूप में 109 टेस्ट मैच खेले और 25 शतकों के साथ 47.83 की औसत से 8649 रन बनाये थे। कप्तान के रूप में ग्रीम स्मिथ का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 277 रन रहा जो उन्होंने जुलाई 2003 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता