क्रिकेट की प्रमुख ख़बरों का राउंड-अप : 7 अप्रैल 2017

क्रिस लिन और गौतम गंभीर ने कोलकाता को गुजरात पर आसान जीत दिलाई राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली केकेआर टीम ने गुजरात लायंस को 31 गेंदे शेष रहते 10 विकेट से हरा दिया। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हर्ष गोयनका ने किया विवादास्पद ट्वीट, फैन्स भड़के राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई और आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने मुंबई इंडियंस के साथ मैच समाप्ति के बाद एक विवादस्पद ट्वीट किया है। उन्होंने इसमें स्टीव स्मिथ और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में तुलनात्मक बात कही है। IPL 2017 : महेंद्र सिंह धोनी को आचार संहिता के लेवल 1 का दोषी माना गया राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को शिकस्त देकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की लेकिन उनके पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह ख़ास मैच भी खुश करने वाला नहीं रहा। मैच के बाद उन्हें अम्पायर के फैसले का विरोध करने के कारण लेवल 2.1.1 का दोषी मानते हुए रेफरी द्वारा निंदा की गई। स्टीव स्मिथ ने ली महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी की टिप्स : अजिंक्य रहाणे मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 2017 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने पहले मैच में 60 रन की पारी खेलने वाले राइजिंग पुणे सुपरजायंट (आरपीएस) के ओपनर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी हमेशा टीम के 'बॉस' बने रहेंगे। विराट कोहली एक लीडर के रूप में उभर चुके हैं : एबी डीविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में विराट कोहली के साथ खेलने के बाद एबी डीविलियर्स अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जाना-माना नाम है। दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवर कप्तान विराट कोहली का नेतृत्व देखकर काफी खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय विश्व क्रिकेट में कोहली श्रेष्ठ खिलाड़ी है। ऋषभ पन्त के पिता का निधन हुआ, आईपीएल में खेलने के लिए टीम से जुड़े रह सकते हैं दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे ऋषभ गुरुवार की सुबह अपनी मां और बहन के साथ रुड़की पहुंचे तथा पिता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। Twitter Reactions : गुजरात लायंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स IPL 2017 : आरसीबी ने लोकेश राहुल के विकल्प की घोषणा की 2017 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरू होने से पूर्व अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने लोकेश राहुल के विकल्प की घोषणा कर दी है। केरल के आक्रामक बल्लेबाज विष्णु विनोद को चोटिल राहुल की जगह आरसीबी में शामिल किया गया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications