IPL 2025 के लिए सभी 10 टीमों के संभावित उपकप्तान, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव समेत कई धाकड़ खिलाड़ी शामिल

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के दौरान
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के दौरान

Likely Captains of All Teams in IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का बिगुल 22 मार्च से बजेगा। पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी की टक्कर होगी। टूर्नामेंट के दौरान कुल 74 मुकाबले होंगे और आखिरी में 10 में से कोई एक ही टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल हो पाएगी।

Ad

ये सीजन काफी अलग होगा, क्योंकि टीमें बदले हुए रूप में नजर आने वाली हैं। कई टीमों एक कप्तान भी बदले जा चुके हैं। सभी 10 टीमों ने अपने-अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है। हालांकि, अब तक उपकप्तान को लेकर अभी केकेआर ने ही घोषणा की है। इस आर्टिकल में हम सभी 10 टीमों के संभावित उपकप्तान के बारे में जानेंगे।

10. पंजाब किंग्स: IPL 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने इस बार श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान नियुक्त किया है, जो इससे पहले केकेआर के कप्तान हुआ करते थे। फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को उपकप्तान बना सकती है।

9. सनराइजर्स हैदराबाद: पिछले सीजन की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को ही इस सीजन में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। हेनरिक क्लासेन टीम के उपकप्तान बनाए जा सकते हैं।

8. दिल्ली कैपिटल्स: डीसी को भी IPL 2025 के लिए अक्षर पटेल के रूप में नया कप्तान मिला है। इस टीम में केएल राहुल अनुभवी बल्लेबाज भी मौजूद है, जो सीजन के उपकप्तान की भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

7. कोलकाता नाइट राइडर्स: डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को अपना उपकप्तान पहले ही घोषित कर दिया है। वही, कप्तान अजिंक्य रहाणे होंगे।

6. गुजरात टाइटंस: IPL 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस को इस बार दूसरा टाइटल जिताने की जिम्मेदारी शुभमन गिल के कन्धों पर होगी। धाकड़ ऑलराउंडर राशिद खान उपकप्तान के लिए अच्छे विकल्प हैं।

5. लखनऊ सुपर जायंट्स: LSG ने इस बार ऋषभ पंत को अपना कप्तान नियुक्त किया है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने IPL 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। निकोलस पूरन को फ्रेंचाइजी उपकप्तान घोषित कर सकती है।

4. राजस्थान रॉयल्स: आईपीएल के उद्घाटन सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन होंगे। फ्रेंचाइजी भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दे सकती है।

3. चेन्नई सुपर किंग्स: संयुक्त रूप से आईपीएल के सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर अपना भरोसा कायम रखा है। सीएसके एमएस धोनी को अगर उपकप्तान की भूमिका निभाने के लिए कहती है, तो यकीनन वो मना नहीं करेंगे।

2. आरसीबी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को IPL 2025 के लिए अपना कप्तान बनाया है। विराट कोहली को आरसीबी अपना उपकप्तान घोषित करती है, तो ये कोई बड़ी बात नहीं होगी। उनके पास कप्तानी का काफी अनुभव है, जो टीम के काम आ सकता है।

1. मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या एक बार से मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीम में उपकप्तान का रोल निभाने के लिए कई अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी सूर्यकुमार यादव को ये भूमिका सौंप सकती है।

Quick Links

Edited by Neeraj Patel
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications