IPL 2024 : हार्दिक पांड्या को बू करने वाले फैंस को विराट कोहली ने लताड़ा, किंग कोहली के रिएक्शन ने जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो 

विराट कोहली ने फैंस को हार्दिक पांड्या को बू करने से रोका (PC: Twitter)
विराट कोहली ने फैंस को हार्दिक पांड्या को बू करने से रोका (PC: Twitter)

IPL 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। मौजूदा सीजन में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी जीत है। हालाँकि, इस मैच में भी एक बार फिर से हार्दिक को फैंस द्वारा बू किया गया, लेकिन आरसीबी के विराट कोहली (Virat Kohli) के कहने पर वही फैंस मुंबई के कप्तान को चीयर करते नजर आये।

Ad

दरससल, इस सीजन की शुरुआत से ही फैंस रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाये जाने से खुश नहीं हैं। मुंबई के पिछले चारों मैचों में फैंस ने हार्दिक को बू किया था और सोशल मीडिया में भी इसका असर हुआ। हालाँकि, मुंबई इंडियंस के नए कप्तान ने इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

आरसीबी के खिलाफ जब पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे, तब भी एमआई के घरेलू फैंस ने अपने ही कप्तान को बू करना शुरू कर दिया। बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग कर रहे आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फैंस की इस हरकत से काफी नाराज दिखे। इसके बाद, उन्होंने फैंस से हाथ से इशारा करते हुए बू करने से मना किया और हार्दिक को चीयर करने के लिए कहते नजर आये।

कोहली ने सीने की तरफ इशारा करते हुए फैंस को बताया कि हार्दिक पांड्या भारतीय खिलाड़ी हैं। कोहली के द्वारा इस रिएक्शन के दिए जाने के बाद ही फैंस 'हार्दिक-हार्दिक' के नारे लगाते हुए मुंबई के कप्तान का हौसला बढ़ाते दिखे।

इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कोहली के इस जेस्चर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

आप भी देखें यह वीडियो:

आरसीबी के खिलाफ पांड्या का बल्ला भी जमकर चला। उन्होंने छह गेंदों में नाबाद 21 रन बनाये, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196/8 का स्कोर खड़ा किया था, जवाबी पारी में मुंबई इंडियंस ने इस टारगेट को महज 15.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications