WI vs IND: तीसरे टी20 में बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

भारत ने 3-0 से जीती सीरीज
भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

भारत ने गयाना में खेले गए तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया। इसी के साथ सीरीज में 3-0 से कब्जा किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146-6 का स्कोर बनाया, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Ad

आइये नज़र डालते हैं मैच के प्रमुख आंकड़ों पर:

-विराट कोहली (21) ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा (21) के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

-ऋषभ पंत (65*) ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा एक मैच में बनाए गए सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (56) को पीछे छोड़ा। ऋषभ पंत का यह टी20 अंतर्राष्ट्रीय में दूसरा अर्धशतक है।

- भारत ने चौथी बार टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पहली बार यह कारनामा किया। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी (2016) और रोहित शर्मा (2017 एवं 2018) में यह कारनामा कर चुके हैं।

- टी20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज़ की 58वीं हार और उन्होंने सबसे ज्यादा हार के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

-किरोन पोलार्ड (58) ने सात साल बाद टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अपना पहला अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने 30 जून 2012 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था।

-रोहित शर्मा ने 9 जुलाई 2017 (बनाम वेस्टइंडीज) के बाद पहली बार भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है।

-राहुल चाहर भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने वाले 81वें खिलाड़ी बने हैं और साथ ही में वो भारत के लिए डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने हैं।

-भारत ने 2019 में पहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज जीती है। इससे पहले टीम को न्यूजीलैंड (1-2) और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (0-2) शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications