युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत (Indian Team) को कई मैचों में जीत दिलाई है। वो कई मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। हालांकि किसी भी खिलाड़ी के लिए उनके करियर का पहला और आखिरी मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड काफी खास होता है। 4 जून 2017 को पाकिस्तान (Pakistan Team) के खिलाफ युवराज सिंह ने भारत के लिए अपना आखिरी अर्धशतक लगाया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।FIFTY! They're coming in pairs! @YUVSTRONG12 makes his half century off 29 balls! #INDvPAK #CT17 https://t.co/1yFDQo21vs pic.twitter.com/o373zttaZA— ICC (@ICC) June 4, 2017इंग्लैंड में 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हुआ। भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम में हुआ। भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (119 गेंदों में 91 रन, 7 चौके और 2 छक्के) और शिखर धवन (65 गेंदों में 68 रन, 6 चौके और एक छक्का) दोनों ने अर्धशतक लगाए। 36.4 ओवरों में 192-2 का स्कोर था, जब युवराज सिंह बल्लेबाजी करने आए। यह मैच बारिश के कारण 48 ओवरों का कर दिया गया था, तो भारत को तूफानी अंत की जरूरत थी।युवराज सिंह ने धुआंधार पारी खेलते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचायाबाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और उन्हें जीवनदान भी मिला था। युवराज सिंह ने 32 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 29 गेंदों में पूरा किया था। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 165.62 का रहा, जोकि इस मैच में भारत की तरफ से दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट था। युवराज सिंह 47वें ओवर में 285 के स्कोर पर आउट हुए। अंत में विराट कोहली (68 गेंदों में 81* रन, 6 चौके और 3 छक्के) के अर्धशतक और हार्दिक पांड्या (6 गेंदों में 20* रन, 3 छक्के) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 319-3 का विशाल स्कोर खड़ा किया।यह भी पढ़ें: युवराज सिंह द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाए गए सभी शतकों पर नजरभारत द्वारा दिए गए विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 33.4 ओवरों में 164 रनों पर ऑलआउट हो गई औऱ भारतीय टीम ने इस मैच को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 124 रनों से जीता। युवराज सिंह को उनकी तूफानी अर्धशतीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गौर करने वाली बात यह है कि अंतर्राष्ट्रीय करियर में युवी का यह आखिरी अर्धशतक रहा और भारत के लिए भी आखिरी बार उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।युवराज सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 304 वनडे मुकाबलों में 36.56 की औसत से 8701 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाए। युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।My innings on #CancerSurvivorDay is dedicated to all the heroes & survivors. Also my thoughts & Prayers to all impacted in #londonattack pic.twitter.com/x9sFn6OMf1— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) June 4, 2017यह भी पढ़ें: 4 टीमें जिनके खिलाफ रोहित शर्मा ने 5 से ज्यादा शतक लगाए हैं और 2 टीम जिनके खिलाफ उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया