बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी गंभीर बीमारी से हैं पीड़ित, जानें इसके लक्षण

SOUTH ACTRESS ANUSHKA
इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी

Anushka Shetty Suffering Serious Disease: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी इन दिनों गंभीर बिमारी से जूझ रही हैं। शायद सुनने में अजीब लगे अनुष्का शेट्टी को हंसने की बीमारी हो गई। एक्ट्रेस खुद बताती हैं कि मामूली सी बात पर वह हंसने लगती हैं और इतना हंसती हैं कि हंस- हंसकर उनका बुरा हाल हो जाता है। अनुष्का शेट्टी की उम्र 42 साल है। उनका जन्म 7 नवंबर 1981 को मंगलौर में हुआ था। उन्होंने 'निशब्दम' और 'बागमती' सहित तमाम फिल्मों में काम किया है। उन्हें खासतौर पर बाहुबली 2 की देवसेना के रूप में अलग पहचान मिली।

कौन सी बीमारी से पीड़ित हैं अनुष्का?

बता दें कि अनुष्का को स्यूडोबुलबर अफेक्ट (PBA) बीमारी हुई है। इससे पीड़ित शख्स हंसता या फिर रोता बहुत है। यह न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो सीधे दिमाग को प्रभावित करता है। जिसकी वजह से व्यक्ति अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाता है।

बीमारी के लक्षण

इस बीमारी का लक्षण ये है कि इंसान अचानक ही इमोशनल हो जाता है। फिर बात चाहे हंसने की हो या रोने की इंसान कंट्रोल नहीं कर पाता है। (बेमेल) आ जाते हैं। इससे लाइफस्टाइल भी प्रभावित होती है। इसका इलाज के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग टूल की जरूर होती है।

40 से ज्यादा कर चुकी हैं फिल्में

अनुष्का तेलुगू और तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी हीरोइन हैं। बता दें कि अनुष्का ने 2005 में 'सुपर' मूवी से एक्टिंग की शुरुआत की थी। अब तक अनुष्का 40 से ज्यादा फिल्में कर चुकीं है। अनुष्का की लास्ट फिल्म साल 2023 में 'Miss Shetty Mr Polishetty' आई थी।

इन फिल्मों में नजर आएंगी अनुष्का

फिलहाल इस समय तेलुगू मूवी Ghaati की शूटिंग में व्यस्त है। अनुष्का को तेलुगू मूवी Ghaati आने वाली है। इसके अलावा मलयालम फिल्म Kathanar – The Wild Sorcerer में भी वो देखने को मिलेंगी।

अनुष्का अपनी शादी को लेकर सुर्खियोंं में रहती है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अनुष्का ने कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर संग सगाई कर ली है लेकिन अनुष्का ने अपनी सगाई को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
App download animated image Get the free App now