BB OTT 3: दो पत्नी और एक पति की तिगड़ी धमाका करने पहुंची बिग बॉस के घर, किसी को 6 दिन तो किसी को 7 दिन में हुआ प्यार 

arman malik
दो पत्नी और एक पति की तिगड़ी धमाका करने पहुंची बिग बॉस

Armaan Malik and his two wives enter Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत हो चुकी है। होस्ट अनिल कपूर ने शो में धमाकेदार एंट्री की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी धांसू परफॉर्मेंस से दर्शको का मन मोह लिया। बिग बॉस ने अनिल कपूर का स्वागत किया। अनिल कपूर बाद में स्टेज पर पहुंचे और उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया और एक- एक कर सभी प्रतियोगियों का स्वागत किया। इसी लिस्ट में ऐसा यूट्यूबर भी शामिल था जो अपनी दोनो पत्नियों के साथ शो का हिस्सा बन। इतना ही नहीं एक-एक कर उनकी दोनों पत्नियों ने शो में अपनी लव स्टोरी के बारें में खुलकर बताया।

उन्होंने सभी प्रतियोगियों को शो में हुए बदलाव के बारे में बताया। आपको बता दें कि सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इस बार घरवालों को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत मिलेगी। अनिल कपूर ने यह भी बताया कि इस बार बिग बॉस में कोई बाहरवाला भी होगा, जिसे घरवालों की सारी खबरें मिलेंगी और वो बाहर की खबरें देग

यूट्यूबर अरमान मलिक दो पत्नियां रखने के लिए मशहूर है। लोग उनकी मीठी नोक- झोक को काफी पंसद करते है। उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। अब यूट्यूबर अपनी दोनों पत्नी पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आएंगे। यूट्यूबर को दो पत्नी को एक ही घर में रखने की वजह से काफी ट्रोल भी किया जाता है। दर्शको को शायद अजीब लगे लेकिन अरमान की दोनों पत्नियां एक ही छत के नीचे बहुत प्यार से रहती है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के मंच पर अरमान मलिक ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात की और एक मजेदार गेम खेला।

अरमान मलिक की पत्नी पायल ने बताया कि उन्हें 6 दिन में अरमान से प्यार हो गया था। सातवें दिन वह अपना घर छोड़कर अरमान के साथ रहने आ गई थीं। और मां- बाप की बिना रजामंदी के उन्होंने अरमान से शादी कर ली थी। कुछ समय बाद दोनों ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया। शो में आगे पायल बताती हैं कि अरमान के माता- पिता नहीं हैं। उन दोनों का रिश्ता पति-पत्नी से पहले माता- पिता, भाई- बहन, दोस्त जैसा है।

आगे वह कृतिका और अरमान की लव स्टोरी के बारें में बताती हैं कि कृतिका उनकी बेस्ट फ्रैंड भी हैं। बेटे के जन्मदिन के दौरान उन्होने कृतिका को अपने घर बुलाया था। उसी दौरान कृतिका और अरमान का मिलना हुआ और जन्मदिन की तस्वीर देने की वजह से अरमान का नंबर कृतिका के पास चला गया और दोनों की बातचीत होने लगी। फिर आगे कृतिका बताती हैं कि अरमान और उन्हें सात दिन में प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। अब देखना यह होगा कि यह तिगड़ी क्या धमाल मचाती है। और शो में कहां तक पहुंच पाती है।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications