कभी रद्दी बेचकर किया गुजारा, आज टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार ये बच्ची, क्या आपने पहचाना?

Sneha
Divyanka Tripathi Struggle
अपने करियर की उड़ान में दिव्यंका बुलंदियों को छू चुकी हैं और आज एक जाना माना चेहरा बन चुकी हैं

Divyanka Tripathi Struggle: सफलता एक ही दिन में नहीं मिल जाती, उसके लिए कई पापड बेलने पडते हैं। जिन्हें आज हम बड़े मुकाम पर देखते हैं, उसके पीछे उनकी न दिखने वाली सालों की कड़ी मेहनत होती है। आम जिंदगी हो या टीवी के सितारों की हर किसी ने संघर्ष जरूर किया होता है। तो आइए आज हम ऐसी ही एक टीवी अभिनेत्री की बात करने वाले हैं, जिन्होंने कभी रद्दी बेचकर बचपन में गुजारा किया था। लेकिन आज अपनी मेहनत के दम पर इतनी मशहूर हैं कि शायद कोई ही होगा जो उन्हें नहीं जानता होगा। हम बात कर रहे हैं टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से हिट हुई एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की।

दिव्यांका त्रिपाठी का करियर

टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में विद्या का किरदार निभा कर अभिनेत्री दिव्यंका ने काफी लोगों का दिल जीता था। लोग उनके किरदार को काफी पसंद करते थे और यही वो शो था जिससे अभिनेत्री को पहली बार पहचान मिली थी। इसके बाद दिव्यंका टीवी सीरिअल 'ये है मोहब्बतें' में भी अपने हुनर की वजह से काफी मशहूर हुई थी। इसके अलावा जब दिव्यंका 'खतरों के खिलाड़ी' में आई थी, तो इतनी डटकर खेली थी कि मगरमच्छ को भी काबू कर लेती थी। उसके बाद उनका नाम मगर रानी भी पड़ गया था। अपने करियर की उड़ान में दिव्यंका बुलंदियों को छू चुकी हैं और आज एक जाना माना चेहरा बन चुकी हैं।

रद्दी बेचकर किया गुजारा

दिव्यंका त्रिपाठी आज भले ही ग्लैमर भरी जिंदगी जीती हो, लेकिन उनका हर समय एक जैसा नहीं था। आज हाई पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल दिव्यंका ने अपने पास्ट में काफी संघर्ष किया है। उन्होंने अपनी मंजिल पाने के लिए काफी मुश्किल दौर में भी गुजारा किया है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पास जब पैसे नहीं होते थे, तो उन्होंने रद्दी बेचकर भी गुजारा किया है। दिव्यंका कहती है कि वो जितने पैसे कमाती थी, उससे गोल्ड के सिक्के खरीदा करती थी, ताकि उन्हें फ्यूचर में कोई दिक्कत न हो।

पर्सनल लाइफ

दिव्यंका त्रिपाठी अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी खुश है और उन्होंने अपने को एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी की है। दिव्यंका की शादी खूब फेमस हुई थी और उनके हर रस्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। आज अभिनेत्री करोड़ों में कमाती हैं और ऐशो आराम की जिंदगी जीती हैं। कभी की हुई मेहनत आज दिव्यंका को सफल हुई दिखती है। हालांकि फिर भी दिव्यंका मेहनत करने से नहीं हटती है। अभिनेत्री फिलहाल अपने करियर पर फोक्स करती हैं।

दिव्यंका त्रिपाठी की नेटवर्थ

दिव्यंका त्रिपाठी छोटे पर्दे की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 48 करोड़ रुपये के आसपास हैं। एक्ट्रेस की इनकम टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज से होती है। इसके अलावा ब्रैंड प्रमोशन और स्पॉन्सर से भी दिव्यंका की काफी इनकम होती है।

Quick Links

Edited by Sneha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications