बिग बॉस के घर में पहुंचे अरमान मलिक दो पत्नियों के साथ, इन 5 बॉलीवुड फिल्मों में भी दिख चुका ऐसा नजारा

arman malik
अरमान मलिक ही नहीं ये एक्टर भी फंस चुके हैं दो पत्नियों के चक्कर में,

Films Showing Character With 2 Wives: बिग बॉस में इस वक्त घमासान देखने को मिल रहा है। वहीं अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक की चर्चा बिग बॉस ओटीटी 3 में सबसे ज्यादा हो रही है। वजह है अरमान मलिक की दो शादियां। वहीं शो को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। अरमान मलिक ही नहीं अनिल कपूर खुद दो शादियां कर चुके है। जी हां चौकने वाली बात नहीं है। हम बात फिल्मों की कर रहे हैं। जुदाई और घरवाली- बाहरवाली में अनिल कपूर ने दो शादियां की थी। आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारें में बताएंगे जिसमे एक्टर ने दो- दो शादियां की थी।

जुदाई

अगर दो पत्नियाों की बात करें तो सबसे पहले जुदाई फिल्म की बात याद आती है लेकिन इस फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है। इसमे पत्नी ही अपने पति की दो शादियां करवा देती हैं। श्रीदेवी के जबरदस्ती करने के बाद अनिल कपूर को मजबूरी में उर्मिला मातोंडकर से शादी करनी पड़ी थी। अनिल कपूर की यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों पर छाई है।

घरवाली-बाहरवाली

अनिल कपूर की दूसरी फिल्म 'घरवाली-बाहरवाली'थी। जिसमें वह दो पत्नियों के पति बने थे। घरवाली-बाहरवाली में रंभा और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थीं।

साजन चले ससुराल

गोविंदा ने भी कुछ फिल्मों में दो पत्नियों के पति बने है। साजन चले ससुराल फिल्म में तब्बू और करिश्मा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में गोविंदा दोनों से अपने शादीशुदा होने की बात छुपाता है, लेकिन फिल्म के अंत में वह अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक साथ रहने लगते हैं।

सैंडविच

गोविंदा की दूसरी फिल्म सैंडविच जिसमे वह दो पत्नियों के पति बने हैं। फिल्म में गोविंदा नौकरी करने मुंबई आते हैं जहां उन्हें रवीना टंडन से प्यार हो जाता है। दोनों शादी करने के सपने देखने लगते है। फिर गोविंदा की मां उन्हे पंजाब वापस बुला लेती है और मजबूरन गोविंदा की शादी हरप्रीत की बहन से करा देती हैं।

किस किसको प्यार करूं

किस किसको प्यार करूं में कपिल शर्मा ने एक नहीं, दो नहीं, तीन- तीन शादियां की थीं। जिसका बाद में एक- एककर खुलासा होता गया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी। जिसमें कपिल की इतनी पत्नियां थीं। जिसकी वजह से उनको समझ न आता था। वह किस- किस को प्यार करें।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications