प्रियंका चोपड़ा के 'सोना' पर लगने जा रहा है ताला, पोस्ट शेयर कर लिखा - हमारे दरवाजे से....

priyanka chopra ,
प्रियंका चोपड़ा के 'सोना' पर लगने जा रहा है ताला,

Priyanka Chopra's Sona Restaurant To Be Closed: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के सोना रेस्टोरेंट के बंद होने की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। आपको बता दें कि करीब तीन साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट खोला था, जिसका नाम उन्होंने सोना रखा था। वहीं अब तीन साल बाद न्यूयॉर्क स्थित ये रेस्टोरेंट बंद होने जा रहा है। एक्ट्रेस प्रियंका की टीम ने एक ऑफिशियल बयान के जरिए बताया कि होटल में 30 जून को आखिरी बार यहां खाना परोसा जाएगा।

आखिर क्यों हो रहा है बंद

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क सिटी रेस्तरां 'SONA' ने मार्च 2021 में COVID-19 में अपने रेस्टोरेंट शुरुआत की थी। सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट की अच्छी फॉलोइंग हो गई थी। लोग खाने को काफी पंसद कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने अगस्त 2023 में घोषणा की कि वह SONA से अलग हो रही हैं, आपको बता दें कि प्रियंका ने मनीष गोयल के साथ रेस्टोरेंट स्थापना की थी।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से अपने फैंस को यह जानकारी दी। प्रियंका ने पोस्ट कर कहा कि 3 वर्षों से अधिक के सफर के बाद सोना जल्द ही बंद हो जाएगा। हम उन सभी के बहुत आभारी हैं जो हमारे रेस्टोरेंट आए यहां का भोजन चखा।आप हमारे दरवाजे से गुजरे। आपकी सेवा करना हमारा सौभाग्य रहा। वहीं रेस्तराँ की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि टीम में बहुत ही गर्मजोशी से काम किया है। साथ ही उन्होने टीम के सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। सोशल पोस्ट के अनुसार, SONA की अंतिम सेवा रविवार, 30 जून को ब्रंच होगी।

फैंस ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

सोना के बंद होने की खबर सुन फैंस तरह- तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है। एक फैन ने प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि रेस्टोरेंट बंद होने की खबर सुनकर दुख हुआ। मुझे आपका खाना बहुत पसंद आया। वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी कर कहा कि मैंने इस रेस्टोरेंट में भोजन किया वहां का खाना बेहद स्वादिष्ट है। मुझे खुशी है कि मुझे वहां भोजन करने का मौका मिला।

Quick Links

Edited by Priyam Sinha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications