कितनी संपत्ति के मालिक हैं सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल? परिवार का सलमान खान से है खास कनेक्शन!

sonakshi sinha
कितनी संपत्ति के मालिक हैं सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर इकबाल

Zaheer Iqbal Property and Family Background: सोनाक्षी और जहीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्‍हा ने साल 2022 में सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार क‍िया था। जहीर ने सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर- I LOVE YOU भी कहा था। जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने भी Love You कहा था। तभी से यह रिश्ता चर्चा में है। इसके बाद से ही दोनों ही सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक जगहों और बॉलीवुड की पार्टीज में साथ नजर आते हैं। जहीर रईस खानदान से ताल्लुकात रखते है। जहीर के पिता का नाम इकबाल रत्नासी है। वह एक जूलरी ब‍िजनसमैन हैं और सलमान खान के काफी पुराने और अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं सलमान ने जहीर को गोद में खिलाया है।

आपको बता दें कि जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसंबर, 1988 में मुंबई में हुआ था। वहीं जहीर उम्र में सोनाक्षी सिन्‍हा से एक साल छोटे हैं। जहीर के पिता का नाम इकबाल रत्नासी और सलमान खान के काफी पुराने और अच्छे दोस्त हैं। सलमान ने जहीर इकबाल को बॉलीवुड में लॉन्च भी किया था।

जहीर इकबाल ने साल 2019 में 'नोटबुक' से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके अपोजिट रोल में प्रनूतन बहल नजर आई थीं। इस मूवी को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया था, जो कि हॉलिवुड फिल्म 'टीचर्स डायरी' का अडैप्शन थी। 15 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। जबकि इससे पहले वह 2014 में सोहेल खान प्रोडक्‍शन के साथ बतौर असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर जुड़े थे। जहीर की छोटी बहन सेलिब्रिटी स्टायलिस्ट हैं जबकि छोटे भाई कंप्यूटर इंजीनियर हैं।

ज़हीर इकबाल ने मुंबई स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 साल के ज़हीर इकबाल की कुल नेट वर्थ 2 करोड़ रुपये है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की नेट वर्थ की तो उनके पास 85 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक, जहीर इकबाल मॉडलिंग, विज्ञापन और फिल्मों से कमाई करते हैं। जहीर इकबाल का असल नाम जहीर रत्नासी है।

Quick Links

Edited by वैशाली शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications