FIFA 17 गेम की तुलना में FIFA 18 में हुए हैं 5 परिवर्तन

1

कवर स्टार

4

पिछली बार फीफा 2017 के कवर स्टार का चयन दर्शकों के वोट के आधार पर किया गया था। इस बार ईए स्पोर्ट्स ने इसमें बदलाव करते हुए खुद इसका चयन किया है। उन्होंने बुंदेस—लीगा के स्टार मार्को रिउस को बदलकर रियल मैड्रिड के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस बार कवर स्टार बनाया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि रोनाल्डो को फीफा का कवर स्टार चुना गया है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मैसी फीफा के 2012 से 2016 तक कवर स्टार रहे हैं। फीफा के कवर स्टार बनने से रोनाल्डो ने मैसी को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह सब पुर्तगाल के कप्तान के कैरियर में चार चांद लगा देता है जिनके लिए पिछला साल एक सपने जैसा रहा है।

App download animated image Get the free App now