Sigma बैटल रॉयल गेम को आधिकारिक रूप से कैसे डाउनलोड करें?

सिग्मा बैटल रॉयल गेम को डाउनलोड कैसे करें?
सिग्मा बैटल रॉयल गेम को डाउनलोड कैसे करें?

Sigma : गेमिंग कम्युनिटी में बैटल रॉयल गेम को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। Sigma बैटल रॉयल गेम पिछले कुछ सप्ताह से काफी लोकप्रिय हो गया है। क्योंकि, इस गेम के अंदर खिलाड़ियों को आकर्षित और अनोखे फीचर्स देखने को मिलते हैं। Sigma गेम को स्टूडियो आर्म प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा डेवेलप किया गया है। खैर, इस आर्टिकल में हम सिग्मा बैटल रॉयल गेम को आधिकारिक रूप से कैसे डाउनलोड करें?, बताने वाले हैं।


Sigma बैटल रॉयल गेम को आधिकारिक रूप से कैसे डाउनलोड करें?

सिग्मा बैटल रॉयल गेम को नवंबर 2022 महीने में गूगल प्ले स्टोर पर प्री-टेस्ट करने के लिए लॉन्च किया गया था। गेम लॉन्च होने के तुरंत बाद फ्री फायर और मैक्स वर्जन खेलने वाले खिलाड़ियों को आकर्षित कर रहा था।

गूगल प्ले स्टोर पर सिग्मा गेम को 48 घंटों के लिए लॉन्च किया गया था। इतने कम समय में 500K खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया था। इस गेम की डाउनलोड साइज 280MB है और इतने कम साइज में खिलाड़ियों को बेहतरीन फीचर्स प्रदान किए थे।

हालांकि, गूगल के डेवेलपर ने 48 घंटों में सिग्मा गेम को रिमूव कर दिया था। क्योंकि, इस गेम के फीचर्स फ्री फायर और मैक्स वर्जन से मिलते जुलते थे। अभी तक गेम को लेकर कोई भी आधिकारिक रूप से बयान नहीं आया है, कि गेम भविष्य में लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, गेमर्स सिग्मा बैटल रॉयल गेम को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे आधिकारिक जानकारी दी गई है:

स्टेप 1: खिलाड़ियों को taptap की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। डायरेक्ट जाने के लिए नीचे लिंक दी गई है:

taptap : (https://www.taptap.io/)

स्टेप 2: वेबसाइट का होमपेज दिख जाएगा। सर्च बॉक्स में सिग्मा बैटल रॉयल गेम टाइप करें। स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएंगे।

स्टेप 3: डाउनलोड वाली बटन पर टच करें। अकाउंट को लॉगिन करके फीचर्स का एन्जॉय कर सकते हैं।