PUBG की लोकप्रियता पूरे विश्व में काफी ज्यादा और भारत में इसे काफी पसंद किया जाता है। कई मिलियन लोग इस गेम को रोजाना भी खेलते और आखिरकार काफी लंबे इंतजार के बाद PUBG मोबाइल में हाल ही में v0.12.0 अपडेट हुआ। इस अपडेट के जरिए ऐसी कई चीजें है, जिसके बारे में अभी हम नहीं जानते।
इसी तरह आपको नहीं पता होगा कि आपको PUBG मोबाइल में प्रीमियम क्रेट फ्री में मिल सकता है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए फ्री प्रीमियम क्रेट कूपन को हासिल कर सकते हैं। क्या पता, आपके अपने दोस्तों को दिखाने के लिए शानदार चीजें मिल जाएं।
पहला स्टेप: सबसे पहले आपको अपने गेम को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। इसके बाद स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर देखिए, जहां आपको शाइनिंग कार आइकन मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करें (आप नीचे दी गई पिक्चर में देख सकते हैं)
यह भी पढ़ें: PUBG मोबाइल vs PUBG लाइट: दोनों के बीच का फर्क जिसके बारे में आपको जानना चाहिए

दूसरा स्टेप: अब अपने स्क्रीन के बॉटम राइट कॉर्नर पर देखिए। आपको ग्रास के पीछे छुपा हुआ एग दिखेगा, जी हां इसी हिडन एग से आपको रिवॉर्ड मिलेगा। उसके ऊपर क्लिक करिए । अभी भी आपको ऐग नहीं मिला है, तो आप नीचे दी गई फोटो की मदद ले सकते हैं।

तीसरा स्टेप: आपको प्रीमियम क्रेट का कूपन फ्री में मिल गया! अब आप अपने इंवेंट्री में जाइए और आपको वहां क्रेट कूपन मिल जाएगा। इसे देखिए और कूल आउटफिट्स एवं चीजों को हासिल करें और अपने दोस्तों को भी दिखाइए।
PUBG गेमिंग को लेकर तमाम महत्वपूर्ण आर्टिकल और सभी जानकारी इस लिंक पर क्लिक करके पढ़िए:
