FAU-G कब रिलीज हुआ और इसका साइज कितना है?

 (Image via Google Play Store)
 (Image via Google Play Store)

FAU-G का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। अब गेम रिलीज हो गया है और गूगल प्ले स्टोर पर ये उपलब्ध है। FAU-G को nCORE Games द्वारा रिलीज किया गया है। ये गेम फौजों के असल जीवन के संघर्षों पर आधारित है और यहां से गेमर्स को सैनिकों के संघर्षों के बारे में पता चलेगा।

ट्विटर पर अक्षय कुमार ने घोषणा करते हुए बताया कि डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं और उनके ट्वीट में लिखा हुआ था:

FAU-G: Fearless And United Guards. दुश्मन का सामना करें। फ्देश के लिए लड़ें। हमारे झंडे को बचाऐं। भारत का सबसे प्रत्याशित गेम, Fearless and United Guards: FAU-G अब आपको आगे लाता है! आज ही अपने मिशन्स शुरू करें।

इस आर्टिकल में हम FAU-G के रिलीज टाइम और APK फाइल के साइज के बारे में बात करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में रिब्लिक डे इवेंट के दौरान मुफ्त में गन स्किन्स कैसे पाएं?


FAU-G का रिलीज टाइम और APK फाइल साइज

FAU-G को आज 26 जनवरी को सुबह 11:30 बजे रिलीज किया जाता है। गेम में APK का फाइल साइज 460 MB है और खिलाडियों को अपने फोन्स में इतनी जगह चाहिए।

FAU-G को इन स्टेप्स से डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है:

स्टेप 1: Google Play Store पर FAU-G का आधिकारिक पेज है और आप यहां क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 2: पेज खुलने के बाद इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करें और FAU-G अपने फोन में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।

इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद खिलाडी FAU-G को ट्राय कर सकते हैं। कई यूजर्स को शुरुआत में गेम डाउनलोड करने में दिक्कत हो सकती हैं लेकिन धीरे-धीरे चीज़ें सामान्य हो जाएगी।

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- महीनों के इंतजार के बाद FAU-G को किया गया रिलीज, अक्षय कुमार ने घोषणा करते हुए दी डाउनलोड लिंक

Edited by Ujjaval E-Sports