AFC Asian Cup Qualifiers - भारत ने कंबोडिया को 2-0 से हराया, सुनील छेत्री का शानदार प्रदर्शन

Photo - Indian Football Twitter
Photo - Indian Football Twitter

AFC Asian Cup Qualifiers के ग्रुप डी के एक मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम ने कोलकाता में कंबोडिया को 2-0 से हराया और यह दोनों गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किये। ग्रुप डी में भारत और कंबोडिया के अलावा हांगकांग और अफगानिस्तान की टीमें मौजूद हैं। इसमें टॉप पर रहने वाली टीम 2023 में होने वाली AFC एशियाई कप के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।

भारतीय टीम को मैच के 14वें मिनट में ही बढ़त मिल गई थी, जब सुनील छेत्री ने पेनल्टी शॉट को गोल में तब्दील किया था। पहले हाफ के अंत तक भारत ने अपनी बढ़त को बनाये रखा और कंबोडिया को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने काफी अटैक किया और 60वें मिनट में सुनील छेत्री ने शानदार हेडर से एक और गोल किया। कंबोडिया की टीम को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं मिला और भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की।

सुनील छेत्री के अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 82 हो गई है और वह सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो 117 गोल के साथ टॉप पर मौजूद हैं।

AFC Asian Cup Qualifiers के अगले मैच में भारत का सामना 11 जून को अफगानिस्तान और 14 जून को हांगकांग के खिलाफ होगा। आज खेले गए ग्रुप डी के एक अन्य मैच में हांगकांग ने अफगानिस्तान को 2-1 से हराया था। गौरतलब है कि 2023 AFC एशियाई कप का आयोजन अगले साल 16 जून से 16 जुलाई तक किया जाएगा। पहले टूर्नामेंट की मेजबानी चीन के पास थी, लेकिन चीन के जीरो-कोविड पॉलिसी के कारण अब यह टूर्नामेंट किसी और देश में आयोजित किया जाएगा।

🗣️ @chetrisunil11: 3️⃣ points against 🇰🇭 set the tone for 🇮🇳 in the #AsianCup2023 🏆 Qualifiers 🙌#INDCAM ⚔️ #AsianCup2023 🏆 #BlueTigers 🐯 #BackTheBlue 💙 #IndianFootballhttps://t.co/AZBT1NCzzC

Quick Links

Edited by Prashant
Be the first one to comment