कतर में फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 के शुरु होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। 32 टीमों के बीच 20 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच घमासान होगा। पहली बार मध्य एशिया और किसी अरब देश में विश्व कप आयोजित हो रहा है। सभी टीमों के साथ ही हजारों फैंस दुनियाभर से कतर पहुंच चुके हैं और अब सभी को इंतजार है दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल के सबसे बड़े इवेंट के शुरु होने का।
8 ग्रुपों में 4-4 टीमों को रखा गया है और इनमें से हर ग्रुप से 2-2 टीमें नॉकआउट दौर में पहुंचेंगी। पहला मुकाबला रविवार को मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच ग्रुप ए में होगा। आठों ग्रुप में शामिल टीमों के बीच ग्रुप मुकाबलों का शेड्यूल :
ग्रुप ए : कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स
- 20 नवंबर 2022 - कतर vs इक्वाडोर
- 21 नवंबर 2022 - सेनेगल vs नीदरलैंड्स
- 25 नवंबर 2022 - कतर vs सेनेगल, इक्वाडोर vs नीदरलैंड्स
- 29 नवंबर 2022 - कतर vs नीदरलैंड्स, इक्वाडोर vs सेनेगल
ग्रुप बी : इंग्लैंड, ईरान, वेल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका
- 21 नवंबर 2022 - इंग्लैंड vs ईरान, अमेरिका vs वेल्स
- 25 नवंबर 2022 - वेल्स vs ईरान, अमेरिका vs इंग्लैंड
- 29 नवंबर 2022 - वेल्स vs इंग्लैंड, ईरान vs अमेरिका
ग्रुप सी : अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मेक्सिको, पोलैंड
- 22 नवंबर 2022 - अर्जेंटीना vs सऊदी अरब, मेक्सिको vs पोलैंड
- 26 नवंबर 2022 - पोलैंड vs सऊदी अरब, मेक्सिको vs अर्जेंटीना
- 30 नवंबर 2022 - मेक्सिको vs सऊदी अरब, पोलैंड vs अर्जेंटीना
ग्रुप डी : फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनिशिया
- 22 नवंबर 2022 - डेनमार्क vs ट्यूनिशिया, फ्रांस vs ऑस्ट्रेलिया
- 26 नवंबर 2022 - ट्यूनिशिया vs ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस vs डेनमार्क
- 30 नवंबर 2022 - ऑस्ट्रेलिया vs डेनमार्क, फ्रांस vs ट्यूनिशिया
ग्रुप ई : स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान
- 23 नवंबर 2022 - जर्मनी vs जापान, स्पेन vs कोस्टा रिका
- 27 नवंबर 2022 - जापान vs कोस्टा रिका, जर्मनी vs स्पेन
- 1 दिसंबर 2022 - जापान vs स्पेन, कोस्टा रिका vs जर्मनी
ग्रुप एफ : बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया
- 23 नवंबर 2022 - मोरक्को vs क्रोएशिया, बेल्जियम vs कनाडा
- 27 नवंबर 2022 - बेल्जियम vs मोरक्को, कनाडा vs क्रोएशिया
- 1 दिसंबर 2022 - क्रोएशिया vs बेल्जियम, कनाडा vs मोरक्को
ग्रुप जी : ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून
- 24 नवंबर 2022 - स्विट्जरलैंड vs कैमरून, ब्राजील vs सर्बिया
- 28 नवंबर 2022 - कैमरून vs सर्बिया, स्विट्जरलैंड vs ब्राजील
- 2 दिसंबर 2022 - सर्बिया vs स्विट्जरलैंड, कैमरून vs ब्राजील
ग्रुप एच : पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, दक्षिण कोरिया
- 24 नवंबर 2022 - उरुग्वे vs दक्षिण कोरिया, पुर्तगाल vs घाना
- 28 नवंबर 2022 - दक्षिण कोरिया vs घाना, पुर्तगाल vs उरुग्वे
- 2 दिसंबर 2022 - घाना vs उरुग्वे, दक्षिण कोरिया vs पुर्तगाल
3 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच प्री-क्वार्टरफाइनल के नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। 9 और 10 दिसंबर को क्वार्टरफाइनल खेले जाएंगे। 13 दिसंबर को पहला सेमीफाइनल होगा जबकि 14 दिसंबर को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। 17 दिसंबर को तीसरे स्थान के लिए मैच होगा जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को होगा।
भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है जबकि जियो सिनेमा एप पर भी फैंस मुकाबले देख पाएंगे।