आंद्रे पिर्लो ने फुटबॉल की दुनिया में अपना जादू बिखेरा और अब वो आधुनिक फुटबॉल में दिग्गज बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। जी हां, इटली के महान मिडफील्डर आंद्रे पिर्लो अपने पूर्व क्लब यूवेंटस के हेड कोच बन गए हैं। दुनिया के सर्वकालिक महान मिडफील्डरों में से एक आंद्रे पिर्लो का इटली के लिए शानदार करियर रहा और इसके अलावा उन्होंने एसी मिलान व यूवेंटस में धमाका किया। 2017 में न्यूयॉर्क सिटी एफसी की तरफ से खेलते हुए उन्होंने फुटबॉल को अलविदा कहा। 2006 विश्व कप इटली टीम में आंद्रे पिर्लो ने अहम भूमिका अदा की थी, जिसे फैंस आज तक नहीं भूले हैं। यूवेंटस ने आंद्रे पिर्लो को मॉरिजियो सारी की जगह हेड कोच बनाया है।
आज हम आपको आंद्रे पिर्लो की नेट वर्थ के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इसमें हम बताएंगे कि वह किस तरह कमाई करते हैं और किस चैरिटी में वह शामिल हैं।
आंद्रे पिर्लो की नेट वर्थ क्या है?
आंद्रे पिर्लो की नेट वर्थ 38 मिलियन पाउंड (करीब 366.68 करोड़ रुपए) है। यह कमाई बतौर फुटबॉलर और अन्य स्पॉन्सरशिप करारों के कारण हुई। 19 मई 1979 को जन्में आंद्रे पिर्लो ने 22 साल इटली और यूएस की सेवा की। आंद्रे पिर्लो ने एसी मिलान के साथ दो बार चैंपियंस लीग की ट्रॉफी जीती जबकि यूवेंटस के साथ लगातार चार बार खिताब जीता। आंद्रे पिर्लो ने इटली राष्ट्रीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने 2006 विश्व कप खिताब जीता था। आंद्रे पिर्लो 2019 में इटली के फुटबॉल हॉल ऑफ फेम के लिए चुने गए। पूर्व मिडफील्डर सार्वजनिक रूप से अपने फाइनेंस को डिस्कस नहीं करने के लिए जाने जाते हैं। वैसे , आंद्रे पिर्लो ने अपने पिता के मेटल ट्रेडिंग कंपनी एल्ग स्टीव में भी हिस्सेदारी हासिल कर रखी है।
आंद्रे पिर्लो कितनी कमाई करते हैं?
ऑनलाइन सूत्रों के मुताबिक यूवेंटस के हेड कोच के रूप में आंद्रे पिर्लो को सालाना करीब 7.5 मिलियन पाउंड यानी करीब 73.51 करोड़ रुपए मिलेंगे। आंद्रे पिर्लो ने सीरी ए टीम के साथ दो साल का करार किया था, जहां उन्हें अनुबंध से दो साल में करीब 14 मिलियन पाउंड 137.2 करोड़ रुपए मिलने हैं। यह भी समझा जाता है कि उनके अनुबंध की शर्तों में शामिल हस्ताक्षर और टूर्नामेंट विजेता बोनस हैं, जो कि एलियांज में दो वर्षों के दौरान उनकी वेतन राशि 16 मिलियन पाउंड यानी करीब 156.8 करोड़ रुपए होगी।
वैसे, प्रीमियर लीग जैसे आकर्षक स्पर्धाओं में शीर्ष कोच से यह रकम थोड़ा कम है। मैनचेस्टर सिटी के मैने पेप गार्डियोला एक साल में 15 मिलियन पाउंड कमाते हैं। लिवरपुल में जर्गेन क्लॉप को 10 मिलियन पाउंड मिलते हैं। आंद्रे पिर्लो का वार्षिक वेतन इन दोनों की तुलना में 7.5 मिलियन पाउंड काफी कम है।
आंद्रे पिर्लो के पास क्या स्पॉन्सरशिप करार हैं?
आंद्रे पिर्लो की अपने खेलने वाले दिनों में नाइकी के साथ करार रहा। पूर्व मिडफील्डर आंद्रे पिर्लो के लिए लोकप्रिय स्पोर्ट्सवीयर ब्रांड ने नाइकी टिएम्पो लीजेंड 6 बुट का स्पेशल लिमिटेड एडिशन रिलीज किया था। यूवेंटस के हेड कोच आंद्रे पिर्लो की साझेदारी रोलेक्स के साथ भी है।
आंद्रे पिर्लो क्या चैरिटी करते हैं?
आंद्रे पिर्लो अपने खेलने वाले दिनों व संन्यास के बाद भी कई चैरिटी कामों में शामिल रहे। आंद्रे पिर्लो ने कैंसर रिसर्च के लिए पिएडमोंटेसे फाउंडेशन को सपोर्ट किया। आंद्रे पिर्लो ने फुटबॉल में नस्लभेद और जातिभेद के खिलाफ समर्थन जाहिर किया।
आंद्रे पिर्लो के सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स हैं?
आंद्रे पिर्लो के इंस्टाग्राम पर करीब 7.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वो अपनी जिंदगी के बारे में अपडेट्स देते रहते हैं। इसके अलावा ट्विटर पर आंद्रे पिर्लो के 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, महान मिडफील्डर इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं।