यूरो 2024 क्वालीफ़ायर : रोनाल्डो ने बनाया सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड, इंग्लैंड की जीत में हैरी केन ने बनाया कीर्तिमान

रोनाल्डो ने साल 2004 से पुर्तगाल के लिए खेले गए हर मुकाबले में गोल दागा है।
रोनाल्डो ने साल 2004 से पुर्तगाल के लिए खेले गए हर मुकाबले में गोल दागा है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पुर्तगाल के रोनाल्डो ने लेचटेन्सटीन के खिलाफ यूरो कप 2024 क्वालीफ़ायर के मैच में उतरते ही अपने करियर का 197वां मुकाबला खेला और कुवैत के बदेर अल-मुतावा को पीछे छोड़ दिया। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हुए इस मुकाबले में रोनाल्डो की टीम ने 4-0 से जीत दर्ज की और रोनाल्डो ने इस जीत में दो गोल दागे।

Cristiano Ronaldo sets a new world record with his 197th international appearance for Portugal! 🇵🇹@selecaoportugal #EURO2024 https://t.co/XIaI2onK9T

मैच का पहला गोल 8वें मिनट में होआओ कोंसेलो ने दागा। मैच के दूसरे हाफ में पुर्तगाली टीम ने तीन गोल दाग टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 47वें मिनट में बर्नार्डो सिल्वा ने गोल किया, तो 51वें मिनट में रोनाल्डो ने पेनेल्टी को गोल में बदला।

Cristiano Ronaldo has scored a goal for Portugal every year since 2004.That's TWENTY years in a row. Incredible longevity 😳 https://t.co/lkwezuZ3yK

वहीं 63वें मिनट में रोनाल्डो ने एक और गोल कर पुर्तगाल को 4-0 से आगे करने में कामयाबी पाई। मुकाबले के बाद रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी का इजहार भी किया। फीफा विश्व कप की नाकामयाबी के बाद रोनाल्डो पहली बार पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने उतरे थे।

HARRY KANE PASSES WAYNE ROONEY FOR MOST MEN'S GOALS IN ENGLAND HISTORY! 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 https://t.co/vKRDYEAqwz

ग्रुप सी के पहले क्वालीफाइंग मैच में इंग्लैंड ने पिछली बार यूरो कप जीतने वाली इटली को 2-1 से मात दी। इटली में खेलते हुए इंग्लैंड की यह इस देश के खिलाफ पहली जीत है। इंग्लैंड के लिए डेकलन राइस ने पहला गोल किया जबकि कप्तान हैरी केन ने 44वें मिनट में पेनेल्टी से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुई। इसी के साथ 54 अंतरराष्ट्रीय गोल कर केन इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

⚽⚽⚽ Remember the name... ...Rasmus Højlund hit a HAT-TRICK on his first Denmark start 🙌#EURO2024 @dbulandshold https://t.co/4FTf6fpbYm

दिन के अन्य मुकाबलों में स्लोविनिया ने कजाकिस्तान को 2-1 से हराया, डेनमार्क ने फिनलैंड को 3-1 से हराते हुए 3 अंक कमाए। नॉर्थन आयरलैंड ने सैन मरीनो पर 2-0 से जीत दर्ज की जबकि नॉर्थ मैसिडोनिया ने माल्टा को 2-1 से हराया। यूरो 2024 के लिए क्वालीफाइंग मुकाबले मार्च 2024 तक खेले जाएंगे। मेजबान जर्मनी को टूर्नामेंट में सीधी एंट्री मिली है जबकि 23 अन्य टीमें क्वालिफिकेशन के जरिए भाग लेंगी। कुल 53 फुटबॉल टीमें क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया का हिस्सा बनी हैं।

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment