हैट्रिक के साथ लायोनल मेसी ने पार किया 100 अंतरराष्ट्रीय गोल का आंकड़ा

मेसी 100 अंतर्राष्ट्रीय गोल का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।
मेसी 100 अंतरराष्ट्रीय गोल का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं।

अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लायोनल मेसी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबलों में 100 या अधिक गोल दागने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी ने अपने देश अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए कारासाओ के खिलाफ हैट्रिक लगाई और करियर में कुल 102 अंतरराष्ट्रीय गोल दागे। सर्वाधिक गोल के मामले में उनसे आगे पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ईरान के अली देई हैं।

कुरासाओ एक छोटा द्वीपीय देश है जो कैरेबियन सागर में है। विश्व कप विजेता अर्जेंटीना ने इस देश के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में 7-0 से जीत हासिल की। अर्जेंटीना के सेंटियागो डेल एस्ट्रो में हुए मैच में विश्व विजेता टीम ने पूरी बेंच स्ट्रेंथ के साथ मुकाबला खेला। मेसी ने 20वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा। इस गोल से पहले मेसी के 99वे अंतरराष्ट्रीय गोल थे और यह उनके करियर का 100वां गोल बना।

🇦🇷1 March 2006-Lionel Messi scored his 1st of many goals for Argentina vs Croatia.🇦🇷28 March 2023-Lionel Messi scores his 100th Argentina goal vs Curaçao.🔝 Longevity- 🐐 #Messi𓃵|#GOAT𓃵|#Argentina https://t.co/RHRMMqN8rc

इसके बाद लगातार अर्जेंटीना की टीम गोल करती रही। मेसी ने 33वें और 37वें मिनट में भी गोल दागे और हैट्रिक पूरी की। मेसी के अलावा निकोलज गोंजालेज (23वां मिनट), एंजो फर्नान्डिज (35वां मिनट), एंजेल डि मारिया (78वां मिनट) और गोंजालो मोंतिएल (87वां मिनट) ने भी टीम के लिए गोल करते हुए बड़ी जीत दिलाई।

Lionel Messi reached the 100-goal mark for Argentina against Curacao.🐐👑🇦🇷He also bagged his 57th hattrick inside 36 minutes! 🔥#LionelMessi #argentina #Football https://t.co/g3yFyiATF6

मेसी के करियर का यह 174वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। पिछले हफ्ते पनामा के खिलाफ 2-0 से मिली जीत में भी मेसी ने गोल किया था जो उनके करियर का कुल 800वां गोल रहा।

Men’s footballers with 100+ international goals:▪️ Cristiano Ronaldo—122▪️ Ali Daei—109▪️ Lionel Messi—101 https://t.co/yq8asS5Pqm

मेसी कुरासाओ के खिलाफ 100 गोल का आंकड़ा पार करने के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले दक्षिण अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी बन गए। उनसे आगे ब्राजील की महिला खिलाड़ी मार्टा हैं जिनके नाम 109 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं।

Curacao’s keeper, Eloy Room, made sure to swap his jersey with Lionel Messi after Argentina’s 7-0 win against them. 🎽🤝One to savour forever! 🙌#LionelMessi #Curaçao #Football https://t.co/zo0Be0LvfB

फिलहाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम सर्वाधिक 122 अंतर्राष्ट्रीय गोल हैं। यह गोल उन्होंने कुल 198 मुकाबलों में दागे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद ईरान के अली देई के नाम कुल 148 मुकाबलों से 109 गोल हैं। मलेशिया के मुख्तार दहारी 89 गोल के साथ चौथे स्थान पर हैं जबकि भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के नाम 85 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल गोल हैं।

Edited by Prashant Kumar
Be the first one to comment