विश्व के टॉप-10 गोल स्कोरर

zico-1470987831-800

फुटबॉल का उद्देश्य सरल है, ज्यादा से ज्यादा गोल दागना। इन खिलाड़ियों ने अपना अस्तित्व स्थापित करने के लिए इतिहास में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए सबसे ज्यादा गोल दागने का कारनामा कर दिखाया। इस लिस्ट में शामिल सभी खिलाड़ियों ने अपने करियर में 500 से ज्यादा गोल दागे हैं और ये अपने देश और क्लब के लिए किसी दिग्गज से कम नहीं हैं। बिना वक्त ज़ाया किए, आपको बताते हैं कि कौन हैं वो विश्व के टॉप-10 गोल स्कोरर। नोट- शौकिया मुकबालों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। 10. ज़ीको गोल- 524 महानतम खिलाड़ियों में से एक, ज़ीको या “भूरे पेले” नंबर 10 की पोजिशन या अटैकिंग मिडफील्डर के तौर पर किए गए अपने अविश्वसनीय गोलों की बड़ी संख्या के लिए जाने जाते हैं। ज़ीको एक रचनात्मक खिलाड़ी हैं जिनके पास शानदार तकनीक और अलग सोच है। सेट-पीस और फ्री किक के मास्टर ज़ीको हर मौके को स्कोर में तबदील करना जानते थे। ब्राजील के लिए 71 मैचों में 48 गोल करने के साथ, ज़ीको ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले चौथे खिलाड़ी बने। उन्होंने वर्ल्ड कप में तीन बार ब्राजील का प्रतिनिधित्व किया, हालांकि वे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक थी, लेकिन एक भी मौके पर वो खिताब अपने नाम नहीं कर पाए। उनके अपने क्लब के लिए गोल दागने के रिकोर्ड एक दम सनसनीखेज हैं। ब्राजील के इस महान खिलाड़ी ने कई क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है जैसे फ्लामेंगो, उड़ीनीस, और साथ ही उन्होंने जापान में भी अपना जलवा दिखाया और जे-लीग के खिताब को अपने नाम करने के लिए फुटबॉल के गुर भी सिखाए। ज़ीको ने अपने करियर में क्लब के लिए 698 मुकाबले खेलते हुए शानदार 476 गोल दागे। इतने बड़े और सफल करियर में 524 गोल के साथ, ज़ीको फुटबॉल इतिहास में 10वें सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।9. क्रिस्टियानो रोनाल्डो गोल- 548 cristiano-ronaldo-1470987936-800 इस युग के दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। 80 मिलियन की रिकॉर्ड फीस के साथ मैनचेस्टर यूनाईटिड को छोड़ रियल मेड्रिड का दामन पकड़ने वाले रोनाल्डो ने साबित कर दिया, कि उनपर लगाए गए पैसों के वो असल में हरदार हैं। जब से रियल मेड्रिड के साथ वो जूड़े हैं, उन्होंने गोल दागने में दक्षता हासिल कर ली है। 348 मुकाबलों में, रोनाल्डो ने बेहतरीन 364 गोल अपने नाम किए और पिछले तीन वर्षों में रियल मेड्रिड को दो बार चैम्पियंस लीग का खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई है। अब तक रोनाल्डो ने अपने कल्ब के लिए अद्भुत 487 गोल दागकर खुद को मौजूदा फुटबॉलर्स में से सबसे महान साबित कर दिया है। पूर्तगाल के लिए 61 गोल करके, उन्होंने वहां पर अपना लोगा मनवाया है। उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 548 गोल दागे हैं, और अगर वो इसी तरह अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे, तो वो जाहिर तौर पर संन्यास लेने से पहले सबसे ज्यादा गोल दागने की लिस्ट में मौजूदा 9वें स्थान से बेहतर स्थान हालिस करेंगे।8. फैरेंस डीक गोल – 576 ferenc-deak-1470988092-800 अपने देश और क्लब के लिए रिकॉर्ड 576 गोल के साथ, हंगरी के महान फुटबॉल खिलाड़ी फैरेंस डीक इस लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। डीक सर्वोच्च गोल स्कोरर में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर में 1.15 प्रति मैच गोल अनुपाल कायम रखा। उन्होंने कई बड़े क्लब से साथ अपनी पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 20 बार हंगरी की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान उन्होंने बेहतरीन 29 गोल दागे। अपने ददमदार तरीके से गोल दागने के प्रयासों के लिए, डीक को 1946 में हंगरी के फुटबॉलर ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया। दूसरे विश्व युद्ध के कारण डीक हंगरी के लिए ज्यादा योगदान नहीं दे पाए, अन्यथा वो इस सूची में बेहतर स्थान प्राप्त करते।7. यूसेबियो गोल – 621 eusebio-1470988221-800 फुटबॉल में आंकड़े कई बार वास्तिक्ता से परे दिखते हैं, लेकिन 637 मुकाबलों में 621 गोल अपने नाम दर्ज करना, पूर्तगाल के यूसेबियो को महान खिलाड़ी बनाता है। महान पेले सहित कई बड़े खिलाड़ियों के लिए, यूसेबियो फुटबॉल के निर्विवाद राजा थे। भगवान से उन्हें ये हुनर मिला था, जिसे सब जानते थे और उन्हें खेलते देखना किसी के लिए भी भाग्यशाली होने का अहसास दिलाने के लिए काफी था। मजबूत शरीर और गोल दागने के लिए अचूक निशाना के लिए मिले आशिर्वाद के साथ, बेनेफिका के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए यूसेबियो को हमेशा याद किया जाएगा, जहां उन्होंने यूरोपियन कप और 11 प्रीमियर लीग के खिताब हासिल किए थे। पूर्तगाल के लिए भी अपने दिए योगदान को लेकर यूसेबियो को पूर्तगाल के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन दिनों में यूसेबियो ने व्यक्तिगत तौर पर भी अपने नाम कई बड़ी जीत दर्ज की थी, 1965 में गोल्डन बॉल पर कब्जा जमाने के बाद अगले वर्ष बॉबी कैर्थालॉन से महज एक वोट से हार गए थे। 1968 में उन्हें यूरोप में सबसे ज्यादा गोल दागने के लिए गोल्डन बूट से सम्मानित किया गया, और पांच साल बाद एक बार फिर उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। ब्लैक पेंथर के नाम से मशहूर ये खिलाड़ी सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक साबित हुआ।6. फेरेंक पुस्कास गोल – 700 puskas-1470988349-800 शानदार पॉजिशन और लाजवाब बाएं पैर के इस्तेमाल के साथ, फेरेंक पुस्कास इस खेल के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने ही अपने जादूई खेल की बदौलत हंगरी को बुलंदियों तक पहुंचाया था। करियर के आखिरी पड़ाव में, पुस्कास ने रियल मेड्रिड में अपने कार्यकाल के दौरान एक शानदार जोड़ी बनाते हुए अल्फ्रेडो डि स्टेफानो को शामिल कर क्लब को लगातार 5 लीग और तीन यूरोपीयन खिताब का स्वाद चखाया। हंगरी का ये दिग्गज खिलाड़ी लगातार 4 ला लीगा सीजन में सबसे ज्यादा गोल दागने वाला खिलाड़ी भी बना। उनके अद्भुत गोल दागने की क्षमता की वजह से उन्होंने क्लब के लिए 620 मुकाबलों में 616 गोल दागने का अविश्वसनीय कारनामा कर दिखाया। उन्होंने भी रिकॉर्ड बनाते हुए हंगरी के लिए खेले गए 85 मैचों में 84 गोल अपने नाम किए। अपने शानदार करियर में 700 गोल दागने के साथ, पुस्कास टॉप-10 की लिस्ट में छठें स्थान पर हैं।5. गर्ड मुलर गोल – 711 gerd-muller-1470988464-800 गर्ड मुलर इतिहास के सबसे खतरनाक गेम फिनिशर के तौर पर जाने जाते हैं। ये जर्मन दिग्गज उन खिलाड़ी में से नहीं था जो सुर्खियां बटोरने के लिए सिर्फ वक्त की बर्बादी करना जानते हैं। वो सिर्फ विरोधियों को पस्त करना और ज्यादा से ज्यादा गोल दागना जानते थे। मुलर के आंकड़े बेहद आश्चर्यजनक हैं। उन्होंने अपने वतन और क्लब के लिए शानदार 711 गोल किए हैं, और एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकोर्ड मुलर के नाम था, जिसे लियोनेल मेसी ने तोड़ दिया। मुलर ने बार्यन म्यूनिख के लिए 427 बुंदेसलिगा मुकाबलों में 365 गोल किए, जो बुंदेसलिगा के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी कलाउस फिशर से तरकीरबन 100 गोल ज्यादा । मशहूर फुटबॉल लेखक डेविड विनर ने मुलर की तारीफ में कहा था कि, “वो एक परम्परागत फुटबॉलर की श्रेणी में नहीं आते, लेकिन वो पास से काफी फुर्तीले और खतरनाक हैं, हवा में असाधारण, और विचित्र सूझ-बूझ के खिलाड़ी थे। उन्हें विपरीत परिस्थितियों में भी गोल दागने में महारत हासिल थी।” मुलर सही मायनों में फुटबॉल इसिहास के सबसे बड़े फिनिशर हैं।4. रोमारियो गोल – 743 romario-1470988569-800 अपने करीब 24 साल लंबे और सफल करियर में, रोमारियो इस खेल के सबसे महान गोल स्कोरर खिलाड़ियों में से एक हैं। इस ब्राजील के दिग्गज को आज भी पीएसवी एंधोवेन और बार्सिलोना में बिताए अपने समय के लिए याद किया जाता है। एक अच्छे फिनिशर और ड्रिब्लिंग हुनर के साथ, रोमारियो का शांत स्वभाव और सर्वोच्च आत्मविश्रवास उन्हें सबसे खतरनाक फॉरर्वड खिलाड़ियों में से एक साबित करता है। उन्होंने पीएसवी के लिए 167 मुकाबलों में 165 गोल अपने नाम किए और बार्सिलोना के लिए दो सीजन में शानदार 39 गोल दागे। अपने जादूई करियर में उन्होंने फ्लेमिंगो, वासको डा गामा, पीएसवी, बार्सिलोना जैसे कई बड़े क्लब में खेलते हुए 886 मैचों में बेहतरीन 688 गोल दागे। उन्होंने ब्राजील के लिए भी 55 गोल दागे और अपने करियर में 743 गोल के साथ, रोमारियो इस सूची में चौथे नंबर पर हैं।3. जोसेफ बिकान गोल – 805 josef-bican-1470988666-800 ये खिलाड़ी अपने शानदार 1.52 प्रति मैच गोल अनुपात के साथ, जोसेफ बिकान ने यूरोप में 5 अलग-अलग मौके पर सीजन में सबसे ज्यादा गोल दागने के कारनामे को अंजाम दिया था। बिकान के पास दोनों पैरों का इस्तेमाल करने की अच्छी क्षमता थी, बिकान की शानदार गति की वजह से वो 100 मीटर को महज 10.8 सेकंड में पार कर लेते थे। फुटबॉल की इतिहास और आंकड़ो की अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ने बिकान को पिछले यूग के सबसे महान खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बॉल से सम्मानित किया था। बिकान को उनके रेपिड वियना और स्लाविया प्राग में बिताए समय के लिए हमेशा याद किया जाता है। बिकान इतिहास में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 3 बार एक मुकाबले में 7 गोल दागने का अविश्वसनीय कारनामा किया है। वियना के लिए उन्होंने 49 मुकाबलों में 52 जबकि प्राग के लिए, उन्होंने 217 मैचों में अद्धुत 395 गोल दागे। 805 गोल अपने नाम दर्ज कराने के साथ बिकान इस लिस्ट में टॉप-3 नंबर पर हैं।2. पेले गोल - 1281 pele-1470988867-800 1958 वर्ल्ड कप में, एक 17 वर्षीय और 239 दिन पुराना ब्राजील का खिलाड़ी एक अद्धुत खिलाड़ी बनकर उभरा। अपने शानदार पेस के साथ, सरल कला, बेहतरीन संतुलन, बेमिसाल शक्ति और अच्छी सूझ-बूझ ने पेले को महान खिलाड़ियों की श्रेणी में ला खड़ा किया। 1958, 1962 और 1970 वर्ल्ड कप जीतने वाले पेल इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें ऐसा सौभाग्य प्राप्त हुआ है, पेले ने 1363 मुकाबलों में 1281 गोल दागने का आंकड़ा स्थापित किया। इस खिलाड़ी ने अपने खेल से दूनिया को इसका दिवाना बना दिया, इस खिलाड़ी ने पूरे देश को एक साथ ला कर खड़ा कर दिया, वास्त में दिग्गज पेले जैसा दूसरा खिलाड़ी मिलना बेहद मुश्किल है। पेले ने यूरोप में कभी नहीं खेला, उन्होंने सबसे ज्यादा वक्त अपने बचपन के क्लब सैंटोस में बिताया। उन्होंने अपने संन्यास से पहले कुछ साल न्यू यॉर्क कोसमस के लिए भी खेला। आर्थर फ्रिएडनरेइच गोल – 1329 arthur-friedenreich-1470988991-800 आश्चर्य की बात है जो खिलाड़ी इस लिस्ट में टॉप पर है वो पेले नहीं हैं, लेकिन ब्राजील के ही आर्थर ने यहां अपना वर्चस्व कायम किया है। इस ब्राजील के खिलाड़ी ने 1909-1935 तक शानदार 26 साल में 1329 गोल अपने खाते में जोड़े। उन्हें कोपा अमेरिकल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और 1919 में गोल्डन बूट जीतने के लिए सम्मानित किया गया। हालांकि, रीयो डी जेनेरो के राज्य फुटबॉल लीग और साओ पाउलो के बीच हुई गलतफैमी की वजह से उन्होंने वर्ल्ड कप में कभी ब्राजील का प्रतिनिधित्व नहीं किया। टाइगर के उपनाम से विख्यात, वो इस खेल के पहले काले खिलाड़ी थे जिस वजह से उन्हें अपने करियर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने 1919 और 1922 के कोपा अमेरिकन लीग में अहम भूमिका निभाई और उन्हें 1925 में यूरोप टूर के दौरान फुटबॉल किंग की उपाधि से सम्मानित किया गाया। दिवंगत आर्थर अपने शानदार 1329 गोल दागने की वजह से इस सूची में टॉप पर हैं।