विश्व के टॉप-10 गोल स्कोरर

zico-1470987831-800
7. यूसेबियो
गोल – 621 eusebio-1470988221-800

फुटबॉल में आंकड़े कई बार वास्तिक्ता से परे दिखते हैं, लेकिन 637 मुकाबलों में 621 गोल अपने नाम दर्ज करना, पूर्तगाल के यूसेबियो को महान खिलाड़ी बनाता है। महान पेले सहित कई बड़े खिलाड़ियों के लिए, यूसेबियो फुटबॉल के निर्विवाद राजा थे। भगवान से उन्हें ये हुनर मिला था, जिसे सब जानते थे और उन्हें खेलते देखना किसी के लिए भी भाग्यशाली होने का अहसास दिलाने के लिए काफी था। मजबूत शरीर और गोल दागने के लिए अचूक निशाना के लिए मिले आशिर्वाद के साथ, बेनेफिका के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए यूसेबियो को हमेशा याद किया जाएगा, जहां उन्होंने यूरोपियन कप और 11 प्रीमियर लीग के खिताब हासिल किए थे। पूर्तगाल के लिए भी अपने दिए योगदान को लेकर यूसेबियो को पूर्तगाल के महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन दिनों में यूसेबियो ने व्यक्तिगत तौर पर भी अपने नाम कई बड़ी जीत दर्ज की थी, 1965 में गोल्डन बॉल पर कब्जा जमाने के बाद अगले वर्ष बॉबी कैर्थालॉन से महज एक वोट से हार गए थे। 1968 में उन्हें यूरोप में सबसे ज्यादा गोल दागने के लिए गोल्डन बूट से सम्मानित किया गया, और पांच साल बाद एक बार फिर उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। ब्लैक पेंथर के नाम से मशहूर ये खिलाड़ी सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक साबित हुआ।

App download animated image Get the free App now