क्रिस्टियानो रोनाल्डो को महान बनाने वाले 5 कारण

1
उनकी दूसरों की मदद करने की इच्छा
4

अक्सर जब किसी को पैसा और शोहरत मिलने लगता है, तो कहीं न कही उसमें थोड़ा बहुत घमंड भी आ जाता है। रोनाल्डो के साथ ऐसा नहीं है। वे आज इतने अमीर और प्रसिद्ध होने के बावजूद जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। वे आज भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वे यहां तक कि ऐसे लोगों की भी मदद करते हैं जो उन्हें पसंद नहीं करते हैं। उदाहरण के लिए, उन्होंने मेडियरा के एक हॉस्पीटल को मदद के लिए 100000 पौंड दान दिये है। इस अस्पताल में उनकी मां ने कैंसर होने के बाद इलाज करवाया था। रोनाल्डो ने 2011 में जीते गोल्डन बूट को नीलाम कर दिया था। बाद में उन्होंने नीलामी में मिली 1.5 मिलियन पौंड की राशि को गाजा के स्कूलों में दान की थी। रोनाल्डो दुनिया भर के बच्चों के लिए कार्य करते हैं। वे इस मुहिम के ब्रैंड अम्बैसडर हैं। इस मुहिम के तहत 2016 में सीरिया में क्रिसमस के मौके पर उन्होंने बच्चों के लिए खाना, कपड़े और स्वास्थय सुविधाएं दान की थी। उन्होंने इस मौके पर एक संदेश भी दिया था। उनके मुताबिक 'यह सब सीरिया के बच्चों के लिए है। हम जानते हैं कि आप पर बहुत मुसीबतें आई हैं। मैं बेशक प्रसिद्ध खिलाड़ी हूं, पर असली हीरो तो आप ही हो। अपनी उम्मीद मत खोना। पूरी दुनिया तुम्हारे साथ है। हम आपके साथ हैं।'

App download animated image Get the free App now